Headlines

पूर्णिया में विश्व आदिवासी दिवस पर भव्य जुलूस निकासा:सांसद पप्पू यादव ने पारंपरिक लोकगीत पर डांस किया, तीर-धनुष से साधा निशाना




पूर्णिया में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान एक विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें आदिवासी समाज के लोगों के साथ सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भी शामिल हुए। उन्होंने पारंपरिक लोकगीतों पर डांस किया और सांकेतिक तीर-धनुष से निशाना साधा। यह जुलूस गिरजा चौक स्थित आदिवासी विकास परिषद कार्यालय से शुरू हुआ। इसमें आदिवासी समाज के लोगों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-नगाड़ों और सांस्कृतिक नृत्यों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांसद ने साझा की खुशियां कार्यक्रम के दौरान सांसद पप्पू यादव आदिवासी समाज के लोगों के साथ पूरी तरह रंगे नजर आए। उन्होंने हाथ में आदिवासी ध्वज थामकर न केवल जुलूस की अगुवाई की, बल्कि आदिवासी गीतों और मांदर की थाप पर समाज के लोगों के साथ जमकर नृत्य भी किया। उनके इस अंदाज ने वहां मौजूद सभी लोगों का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया। सांसद ने आदिवासी समुदाय के अधिकारों, उनकी समृद्ध संस्कृति और जल-जंगल-जमीन के संरक्षण में उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे हर सुख-दुख में आदिवासी समाज के साथ मुस्तैदी से खड़े हैं। अस्मिता, संस्कृति और अधिकारों का संरक्षण आदिवासी विकास परिषद पूर्णिया के अध्यक्ष विजय उरांव ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस हमारे समाज की अस्मिता, संस्कृति और अधिकारों के संरक्षण का एक बड़ा प्रतीक है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समुदाय की समृद्ध विरासत और संस्कृति को भावी पीढ़ी तक पहुंचाना है। गिरजा चौक से शुरू हुआ यह जुलूस समाज की एकजुटता और अधिकारों की आवाज को बुलंद करने के उद्देश्य से निकाला गया है। उन्होंने समाज के उत्थान, शिक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए सभी से एकजुट होकर प्रयास करने का आह्वान किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *