Headlines

ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विरोध में महापंचायत:सीतामढ़ी के पुनौरा में 'जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे' के नारे




सीतामढ़ी के पुनौरा में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के विरोध में रविवार को एक महापंचायत का आयोजन किया गया। भूमि बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजित इस महापंचायत में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और बिहार के 11 अन्य जिलों से आए लोग शामिल हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे’ जैसे नारे लगाए। महापंचायत में वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि विकास के नाम पर उनकी पुश्तैनी और उपजाऊ जमीन नहीं ली जा सकती। 31 गांवों का चयन ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में ग्रामीणों का कहना था कि यह जमीन ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य आधार है, जिसे छोड़कर वे कहीं और जीवन-यापन नहीं कर सकते। लोगों ने यह भी कहा कि पुनौरा धाम में मां सीता के मंदिर और धार्मिक विकास के लिए यदि अतिरिक्त जमीन की आवश्यकता होगी, तो वे सहयोग करने को तैयार हैं, लेकिन ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए अपनी जमीन नहीं देंगे। उल्लेखनीय है कि सीतामढ़ी के पुनौरा सहित आसपास के 31 गांवों का चयन ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए किया गया है। किसी भी कीमत पर जमीन नहीं ली जानी चाहिए – किसान इस घोषणा के बाद संबंधित क्षेत्र की जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक लगाए जाने की बात सामने आई है। भूमि संबंधी इस फैसले के बाद से ही ग्रामीणों में भारी नाराजगी है, जिसके चलते पुनौरा और आसपास के गांवों में लगातार बैठकें और विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। रविवार की महापंचायत में दूसरे जिलों से पहुंचे लोगों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और आशंकाओं को साझा किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि किसानों की सहमति और उनके हितों को नजरअंदाज कर किसी भी कीमत पर जमीन नहीं ली जानी चाहिए। महापंचायत के माध्यम से ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए जमीन लेने के फैसले पर पुनर्विचार किया जाए और किसानों की जमीन को सुरक्षित रखा जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *