Headlines

'केंद्रीय मंत्री ने कांवरियों के पैरों में लगाया तेल':बांका में कंधे पर मला आयोडेक्स, बोलबम सेवा शिविर में दिखा सेवाभाव




बांका के चांदन प्रखंड स्थित अबरखा के टोनापाथर में रविवार को बोलबम सेवा समिति, दलसिंहसराय के सेवा शिविर की स्वर्ण जयंती मनाई गई। इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कांवरियों की सेवा कर श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। यह शिविर 50 वर्षों से कांवरियों की सेवा कर रहा है। श्रावणी मेला के दूसरे रविवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय देवघर से लौटते समय बांका के कांवरिया पथ पर स्थित इस सेवा शिविर में पहुंचे। उन्होंने शिविर में कांवरियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान वे स्वयं कांवरियों की सेवा में जुट गए। देखें, मौके से आई तस्वीरें… कांवरियों को आवश्यक दवाएं प्रदान की उन्होंने अपने हाथों से कांवरियों के पैरों में तेल लगाया और मालिश की। दर्द की शिकायत करने वाले कांवरियों को आयोडेक्स और अन्य आवश्यक दवाएं लगाकर राहत प्रदान की। मंत्री को इस तरह सेवा करते देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। कांवरियों और स्थानीय लोगों ने उनके सेवा भाव की सराहना की। भोजन, पानी और ठहरने की सुविधाएं नित्यानंद राय ने कहा कि श्रावणी मेला केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता का भी प्रतीक है। उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से लोग कांवरियों की सेवा के लिए यहां आते हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवर यात्रा पर निकलते हैं। ऐसे में सेवा शिविरों द्वारा भोजन, पानी, ठहरने और चिकित्सा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण है। उन्होंने बोलबम सेवा समिति के 50 वर्षों से लगातार कांवरियों की सेवा करने को एक बड़ी उपलब्धि बताया। इस समारोह में कटोरिया विधायक पूरनलाल टुडू और पूर्व विधायक राजकिशोर प्रसाद उर्फ पप्पू यादव भी उपस्थित थे। भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश उर्फ विक्की मिश्रा, समिति अध्यक्ष रामगोपाल सुरेका, संयोजक रमेश कुमार सुरेका और सचिव प्रह्लाद केडिया सहित समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कटोरिया स्टेशन से राजधानी पटना के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग उठाई। मंत्री ने इस संबंध में रेल मंत्री से बातचीत करने का आश्वासन दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *