Headlines

महिला के घर में देवर ने घुसकर मारपीट की:बोली- लाठी-डंडे से किया हमला, सहरसा में 4 नामजद आरोपियों पर FIR दर्ज




सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के झपड़ा टोला में एक महिला के घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़िता हीरा देवी ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता को रविवार को पुलिस द्वारा एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराई गई। उसने कहा कि मेरे पड़ोस में रहने वाले देवर और भैसूर शराब के कारोबार में संलिप्त हैं। उनके घर पुलिस पहुंचती है तो शक के आरोप मे मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाता है पीड़िता हीरा देवी, जो शंकर कुमार शर्मा की 25 वर्षीय पत्नी हैं, ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 4 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे उनके मोहल्ले के रमेश कुमार, सुनीता देवी, शिल्पी कुमारी और पप्पू चौपाल उनके घर में जबरन घुस आए। आरोप है कि सभी आरोपी लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और हथियार से लैस थे। घर में घुसते ही लात-घूंसों से मारपीट शुरू हीरा देवी के अनुसार, घर में घुसते ही आरोपियों ने उनके साथ लाठी-डंडे और लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि रमेश कुमार ने हथियार से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी, जबकि पप्पू चौपाल ने उनके बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। घर में रखे रुपये और जेवरात लूट लिए पीड़िता ने अपने आवेदन में यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने घर में रखे रुपये और जेवरात भी लूट लिए। गंभीर रूप से घायल होने के बाद हीरा देवी किसी तरह घर से बाहर निकलीं और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। घायल हीरा देवी का इलाज सहरसा के मॉडर्न अस्पताल में चल रहा है। महिला का दाहिना पर भी फैक्चर हो चुका है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है। आपसी विवाद से जुड़ा मामला-पुलिस सदर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, यह मामला आपसी विवाद से जुड़ा हो सकता है। सदर थाना पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर कांड संख्या 956/2026 दर्ज किया है। प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2), 117(2), 74, 352, 351(2) और 305 के तहत दर्ज की गई है। मामले की जांच की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर (SI) चंचल कुमारी को सौंपी गई है। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच की जा रही सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि मामला आपसी विवाद से जुड़ा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एफआईआर दर्ज हो चुकी है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *