Headlines

औरंगाबाद में कार्यपालक सहायकों की बैठक:पंचायती राज विभाग के पत्र पर चर्चा, स्वास्थ्य बीमा और वेतन वृद्धि की मांग, जिला इकाई के चुनाव की तैयारी




बिहार राज्य कार्यपालक सहायक जिला इकाई, औरंगाबाद की बैठक रविवार को जिला मुख्यालय स्थित राजेंद्र बाल उद्यान के सभागार में हुई। बैठक का नेतृत्व प्रदीप प्रकाश एवं धनंजय कुमार ने किया। जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत दर्जनों कार्यपालक सहायकों ने इसमें भाग लिया और संगठन से जुड़े विषयों के साथ-साथ अपनी सेवा संबंधी समस्याओं पर विचार रखे। बैठक में कार्यपालक सहायकों के हितों को लेकर आगे की रणनीति तैयार करने पर भी चर्चा हुई। पंचायती राज विभाग के पत्र पर हुई चर्चा
बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा पंचायती राज विभाग की ओर से हाल में जारी पत्र रहा। कार्यपालक सहायकों ने पत्र के प्रभाव और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। निवर्तमान जिलाध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर ने कहा कि विभागीय पत्र को लेकर राज्य कोर कमेटी के स्तर से आवश्यक पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि संगठन कार्यपालक सहायकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत है।उन्होंने सभी कार्यपालक सहायकों से एकजुट रहने की अपील की। कहा कि संगठन की मजबूती के लिए आपसी समन्वय और सामूहिक प्रयास जरूरी है। एकजुट होकर अपनी मांगों को उचित मंच पर रखने से समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है।बैठक में उपस्थित कार्यपालक सहायकों ने भी संगठन के स्तर से उठाए जा रहे प्रयासों में सहयोग करने की बात कही। विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव सामने रखे। जिला इकाई के पुनर्गठन और चुनाव की तैयारी
बैठक के दौरान बिहार राज्य कार्यपालक सहायक जिला इकाई, औरंगाबाद के पुनर्गठन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि सोमवार तक कार्यपालक सहायकों की औपबंधिक मतदाता सूची जारी करने की तैयारी है। सूची जारी होने के बाद किसी कार्यपालक सहायक को नाम या अन्य विवरण में किसी तरह की त्रुटि नजर आती है तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना दावा और आपत्ति प्रस्तुत कर सकेगा।उन्होंने बताया कि मतदाता सूची की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शीघ्र ही जिला इकाई के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। जिला कोर कमेटी के सभी पदों के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत मतदान कराया जाएगा। बैठक में संगठन के पुनर्गठन को लेकर कार्यपालक सहायकों के बीच चर्चा हुई और चुनाव को पारदर्शी तरीके से कराने पर जोर दिया गया।सदस्यों ने कहा कि मजबूत और सक्रिय जिला इकाई के माध्यम से कार्यपालक सहायकों की समस्याओं को बेहतर तरीके से संबंधित विभागों और सरकार के समक्ष रखा जा सकेगा। स्वास्थ्य बीमा और वेतन वृद्धि का मुद्दा उठा
बैठक में कार्यपालक सहायकों ने स्वास्थ्य बीमा सहित कई सेवा संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। प्रतिभागियों ने बताया कि आरटीपीएस और लोक जन शिकायत निवारण कार्यालयों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों को समूह स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिल रहा है, जबकि अन्य विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायक इस सुविधा से वंचित हैं।बैठक में मांग की गई कि सभी विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों को समान रूप से समूह स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाए। सदस्यों ने कहा कि एक ही संवर्ग में कार्यरत कर्मियों के लिए स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधा में भेदभाव नहीं होना चाहिए। इसके अलावा वेतन वृद्धि और अन्य सेवा सुविधाओं से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में रोशन कुमार, पंकज कुमार पांडेय, चंद्रशेखर कुमार, अनूप कुमार गोस्वामी, श्रीकांत कुमार, रामाश्रय कुमार, कमलेश कुमार, रूपेश कुमार, सुमित कुमार, सनी कुमार, अरुण कुमार, कंचन कुमार, राजीव रंजन कुमार, शशिकांत कुमार, रविंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रेम कुमार, नवीन कुमार, अमित कुमार, सुधीर कुमार, संजय कुमार, बलवेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यपालक सहायक उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *