Headlines

बांका में इलाज कराने आई बुजुर्ग महिला की मौत:बौंसी बाजार में मिला बॉडी, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार




बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र के भायाभीठा मोहल्ले में रविवार को एक बुजुर्ग महिला का शव मिला है। सूचना मिलते ही बौंसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। महिला को तत्काल बौंसी रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान बौंसी थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव निवासी सोहन सिंह की पत्नी संजू देवी (55) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि संजू देवी लंबे समय से अस्वस्थ थीं। शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार रविवार को वह इलाज के सिलसिले में अपने घर से बौंसी बाजार आई थीं। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह मौके पर गिर गईं। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस की मदद से महिला को रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि संजू देवी पहले से बीमार थीं, इसलिए प्रथम दृष्टया उनकी मौत तबीयत बिगड़ने से हुई प्रतीत होती है। परिजनों ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। संजू देवी अपने पीछे एक पुत्र और चार पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। इस घटना के बाद विशनपुर गांव में शोक का माहौल है। किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं इधर, पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए परिजनों को पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी, ताकि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सके। हालांकि, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर पुलिस ने शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। पुलिस के अनुसार, मामले में परिजनों की ओर से किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण महिला की मौत के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *