![]()
पटना के बापू सभागार में शनिवार को मानव तस्करी (Human Trafficking) को लेकर पूर्वी जोन का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बिहार के साथ झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के प्रतिनिधि शामिल हुए।
.
इस कार्यक्रम का उद्देश्य मानव तस्करी की रोकथाम, पीड़ितों के पुनर्वास और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा करना है।
सम्मेलन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस ए. अमानुल्लाह, पटना हाईकोर्ट के जस्टिस राजीव रंजन प्रसाद, गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, बिहार के DGP समेत न्यायपालिका और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
चार राज्यों के प्रतिनिधि हुए शामिल
एक दिवसीय सम्मेलन में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा की भागीदारी है। चारों राज्यों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ न्यायिक अधिकारियों की ओर से मानव तस्करी से जुड़े मामलों और इसकी रोकथाम को लेकर चर्चा की जा रही है।
रोकथाम और कार्रवाई पर मंथन
सम्मेलन में मानव तस्करी के मामलों की पहचान, तस्करी के नेटवर्क पर कार्रवाई, पीड़ितों को कानूनी सहायता और उनके पुनर्वास जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। साथ ही राज्यों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान और संयुक्त कार्रवाई को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया जा रहा है।
सम्मेलन में न्यायपालिका और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में मानव तस्करी के खिलाफ प्रभावी रणनीति तैयार करने और कानून के बेहतर क्रियान्वयन पर चर्चा हो रही है।
