चंबा जिला के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर सुबह एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हिमाचल प्रदेश के चंबा में शनिवार सुबह एक प्राइवेट बस पलट गई। जिससे 7 लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक युवती, 2 महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। जबकि 11 यात्री घायल बताए जा रहे है। जिन्हें तीसा अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।
.
SP विजय कुमार सकलानी ने बताया कि बस सुबह 7 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए चली थी। बैरागढ़ से कुछ ही दूरी पर ‘शर्मा कोच’ बस चालुंज मोड़ के पास बेकाबू होकर पलटी, फिर दूसरी सड़क पर जा गिरी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार- बस पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। अंदर फंसे लोग एक दूसरे पर जा गिरे। जेसीबी की मदद से बस को हटाया गया, फिर अंदर फंसे मृतकों और घायलों को बाहर निकाला गया।
हादसे के बाद की 2 PHOTOS..

बस पलटने के बाद मौके पर जुटी भीड़। बस के अंदर फंस लोगों को बाहर निकाला।

जेसीबी की मदद से बस को सड़क पर से हटाया गया।
25 के करीब यात्री सवार थे
प्रारंभिक सूचना के अनुसार- बस में लगभग 25 यात्री सवार थे। अति दुर्गम क्षेत्र की वजह से प्रशासन संपर्क नहीं कर पा है। इससे मृतकों और घायलों का सही आंकड़ा आने में वक्त लग रहा है।
प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और जांच पूरी होने के बाद ही हादसे में हुए जान-माल के नुकसान की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मृतकों की संख्या में अभी ओर इजाफा हो सकता है।
हादसे में इन लोगों की मौत हुई
- जगदेव शर्मा (50) निवासी गांव बाहला
- देसराज (35) निवासी गांव बाहला
- तेज सिंह (30) निवासी गांव सत्यास
- जगदेई (24) निवासी गांव बाहला
- हरदेई (45) निवासी गांव बाहला
- नीलम (34) निवासी गांव देवीकोठी
- रूप सिंह (35) निवासी गांव चिल्ली (ड्राइवर)
ये 11 यात्री गंभीर घायल
- साहिब (18) निवासी बैरागढ़
- शुशमिता (32) निवासी अयोध्या
- प्रियंका (5) निवासी देवीकोठी
- हरशू (4) निवासी देवीकोठी
- पानो देवी (41) निवासी डरयाला
- कावया (11) निवासी देवीकोठी
- धनी (40) निवासी रड्यून्ड
- धर्मो देवी (62) निवासी धुलेई
- विजय कुमार (34) निवासी सखाल
- अर्पित मंगल (11) निवासी डरियाला
- नेहा (10) निवासी देवीकोठी
************
ये खबर भी पढ़ें:
जालंधर में 140 की स्पीड में कैंटर से भिड़ी कार: 3 युवकों की मौत, 2 की लाश फ्रंट सीट पर फंसी, एक की रोड पर गिरी

जालंधर में शनिवार सुबह करीब 6 बजे 140 की स्पीड में जा रही कार सड़क पर खड़े कैंटर से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दो की लाश कार के अंदर फ्रंट सीट पर, तो एक की लाश रोड पर जा गिरी। (पढ़ें पूरी खबर)
