![]()
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट 6E 6542 का पिछला हिस्सा लैंडिंग के दौरान रनवे से टकरा गया। रविवार दोपहर गुवाहाटी से आ रही फ्लाइट 6E 6542 को केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दिक्कत हुई थी। फ्लाइट ने शुरुआत में गो-अराउंड किया, दूसरी बार लैंडिंग की कोशिश में दोपहर 1.34 बजे उसका पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित हैं। अभी इस बात की जानकारी नहीं है फ्लाइट में कितनी लोग सवार थे। सिर्फ 42 दिनों में इंडिगो फ्लाइट्स से जुड़ी 5 घटनाएं 22 सितंबर 2026: लंदन से दिल्ली आ रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी (धुआं) के कारण वापस लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। 15 सितंबर 2026: अगरतला से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट के कार्गो हिस्से में धुएं की चेतावनी मिलने पर उसे तुरंत लखनऊ डायवर्ट किया गया। 3 सितंबर 2026: दोहा से बेंगलुरु आ रही फ्लाइट के पायलट की अचानक तबीयत खराब होने (फूड पॉइजनिंग) के कारण मस्कट में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। 1 सितंबर 2026: गोवा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का हवा में एक इंजन फेल होने के कारण उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद गोवा में वापस लैंडिंग हुई। 11 अगस्त 2026: कोलकाता से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट का बायां इंजन काम करना बंद कर देने पर चेन्नई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। खबर अपडेट हो रही है…
Source link
इंडिगो फ्लाइट का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया:गुवाहटी से बेंगलुरु आ रहा था विमान, लैंडिंग से पहले गो-अराउंड किया; सभी यात्री सुरक्षित
