- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today)| Daily Rashifal Monday (28 September 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सोमवार, 28 सितंबर को मिथुन राशि वालों के बिजनेस में काम मन मुताबिक पूरे होंगे और नौकरी में पसंद का काम मिल सकता है। कर्क राशि के कारोबार में फायदेमंद स्थिति बनेगी। सिंह राशि के युवाओं को करियर से जुड़ा सही फैसला लेने में सफलता मिलेगी।
कन्या राशि वालों के लिए निवेश फायदेमंद रहेगा और नौकरीपेशा लोग टारगेट पूरा कर सकते हैं। तुला राशि की रुकी हुई आय दोबारा शुरू होने के योग हैं। वृश्चिक राशि के लोगों की आर्थिक दिक्कतें दूर हो सकती हैं। मकर राशि के कारोबारियों को बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। कुंभ राशि वालों का रुका सरकारी काम पूरा हो सकता है।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन
मेष – पॉजिटिव- आज सुबह से ही पारिवारिक और व्यक्तिगत कामों को लेकर दौड़-धूप रहेगी। इसके बावजूद समय के अनुसार अपने काम पूरे करते जाएंगे। लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और ये संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। आपकी अच्छी कार्यशैली और मधुर व्यवहार से लोकप्रियता बढ़ेगी। नेगेटिव- अपनी कोई भी महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक न करें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। बातचीत में अभद्र भाषा का इस्तेमाल न करें, इससे संबंध खराब हो सकते हैं। अचानक कुछ ऐसे खर्चे सामने आ सकते हैं, जिनमें कटौती करना संभव नहीं होगा।
करियर- बिजनेस के लिहाज से समय कुछ अनुकूल रहेगा। कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन समय रहते उनका समाधान भी मिल जाएगा। किसी बड़े अधिकारी या राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। लव- दांपत्य जीवन की छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ- अपने सुकून और आराम के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या वाले लोग अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
वृष – पॉजिटिव- सकारात्मक नजरिया और संतुलित सोच रखते हुए अपने काम व्यवस्थित तरीके से करते जाएं। धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में होती जाएंगी। भावुकता के बजाय व्यावहारिक नजरिया रखना आपकी तरक्की में मदद करेगा। नेगेटिव- अचानक कोई ऐसा खर्च सामने आ सकता है, जिसमें कटौती करना मुश्किल होगा। इससे आर्थिक स्थिति कुछ डगमगा सकती है। गुस्से और उत्तेजना पर काबू रखें। धैर्य और संयम से काम लें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों को खुश रखने का प्रयास करें।
करियर- बिजनेस बढ़ाने के लिए बनाई गई योजना पर अमल करने का उचित समय है। जल्दबाजी और लापरवाही की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। किसी भी तरह का गैरकानूनी काम करने से बचें। लव- परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। डिनर या मनोरंजन से जुड़ा यादगार कार्यक्रम बन सकता है। युवाओं की दोस्ती में नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ- सेहत ठीक रहेगी, लेकिन मौसम के विपरीत खानपान की वजह से पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3
मिथुन – पॉजिटिव- समय शांतिदायक और धनदायक है। फोन कॉल या ईमेल के जरिये कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आपका कोई खास काम भी बेहतरीन तरीके से पूरा होगा। मित्रों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल न दें, वरना इसका नकारात्मक असर आपके मान-सम्मान पर पड़ सकता है। कोई सरकारी मामला अटका हुआ है तो फिलहाल उससे जुड़ा काम पूरा होने की उम्मीद कम है। इसलिए धैर्य बनाए रखना बेहतर होगा।
करियर- बिजनेस के काम मन मुताबिक पूरे होते जाएंगे। निवेश और बैंक से जुड़े कामों में व्यस्तता रहेगी। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी में मनचाहा कार्यभार मिल सकता है। लव- घर में खुशहाली का माहौल रहेगा और रिश्तेदारों का आना-जाना हो सकता है। प्रेम संबंधों में सावधान रहें, क्योंकि भावनात्मक रूप से धोखा मिलने की आशंका है। हेल्थ- सेहत को लेकर आपका सकारात्मक नजरिया आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखेगा। अहंकार और गुस्से जैसी आदतों को खुद पर हावी न होने दें। भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क – पॉजिटिव- काम ज्यादा रहेगा, लेकिन सफलता मिलने से सुकून भी मिलेगा। आर्थिक मामलों में ठोस और महत्वपूर्ण फैसले लेने में सक्षम रहेंगे। युवाओं को मेहनत के अनुसार अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। नेगेटिव- दोपहर बाद कोई नकारात्मक परिस्थिति बन सकती है। इससे मनोबल कमजोर न होने दें और समस्या का समाधान निकालने पर ध्यान दें। भविष्य से जुड़ी कोई योजना बनाते समय सावधानी रखें या फिलहाल उसे टाल देना बेहतर होगा।
करियर- कारोबार में फायदेमंद स्थिति बन रही है। इस समय का सही इस्तेमाल करें। राजनीतिक और महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क मजबूत करने से बिजनेस को फायदा मिल सकता है। फिलहाल कहीं भी बड़ी रकम निवेश करने से बचें। लव- घर का माहौल सुखद रहेगा। संतान की किसी उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। हेल्थ- बदलते मौसम में खानपान और दिनचर्या का खास ध्यान रखें। थोड़ी सावधानी रखने से सेहत बेहतर बनी रहेगी। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1
सिंह – पॉजिटिव- आलस और मौज-मस्ती छोड़कर अपने कामों पर ध्यान दें, क्योंकि ग्रह स्थिति आपके लिए बहुत सकारात्मक बनी हुई है। इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। लेनदेन के मामलों में सावधानी रखें। दूसरों के मामलों में दखल देने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। बातचीत करते समय सही शब्दों का इस्तेमाल करें।
करियर- बिजनेस में आज काफी व्यस्तता रहेगी। ज्यादा व्यस्तता की वजह से लापरवाही हो सकती है, इसलिए कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। युवाओं को करियर से जुड़ा फैसला लेने में सफलता मिलेगी। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों को मर्यादित रखना जरूरी है। हेल्थ- बदलते मौसम की वजह से घबराहट और बुखार जैसी परेशानी हो सकती है। मौसम के असर से अपना बचाव करें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
कन्या – पॉजिटिव- आज आपकी कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। पैसा निवेश करना फायदेमंद हो सकता है। आत्मविश्लेषण से अपने व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। अपने दम पर महत्वपूर्ण फैसले लेने में भी सक्षम रहेंगे। नेगेटिव- किसी बाहरी व्यक्ति से विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। दूसरों के मामलों में दखल न दें और किसी उलझन में पड़ने से बचें। बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय न लगाएं। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें और बजट का ध्यान रखें।
करियर- कार्यस्थल पर कर्मचारियों के बीच तालमेल की कमी रह सकती है। इसका असर बिजनेस की कार्यक्षमता पर भी पड़ेगा। किसी के साथ पार्टनरशिप करने की योजना है तो उस पर गंभीरता से विचार करें। नौकरीपेशा लोग अपना कोई टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे। लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ- मौसम के विपरीत दिनचर्या न रखें। खांसी-जुकाम जैसी परेशानी बढ़ सकती है। सेहत को लेकर जरूरी सावधानी रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5
तुला – पॉजिटिव- आय का कोई रुका हुआ स्रोत दोबारा शुरू हो सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से आत्मविश्वास और मनोबल भी बढ़ेगा। अनुभवी और वरिष्ठ लोगों के साथ कुछ समय जरूर बिताएं। उनके अनुभव और जानकारी से कई नई बातें सीखने को मिलेंगी। नेगेटिव- अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। सामाजिक व्यस्तता के साथ परिवार की गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया और बेकार के कामों से ध्यान हटाकर पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए। अनचाही यात्रा टालना बेहतर होगा।
करियर- कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा। कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है और आप उसे अच्छी तरह निभाने में सफल रहेंगे। प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। बिजनेस में फिलहाल ज्यादा निवेश न करें। लव- दांपत्य जीवन में घर की व्यवस्था को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। परिस्थितियों को बेहतर बनाने के लिए आपको ही पहल करनी होगी। विवाहेतर संबंधों से दूरी बनाए रखें। हेल्थ- सेहत ठीक रहेगी, लेकिन थकान की वजह से सिरदर्द या माइग्रेन की परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4
वृश्चिक – पॉजिटिव- रोजमर्रा के काम व्यवस्थित तरीके से पूरे करने पर अपने व्यक्तिगत कामों के लिए भी समय निकाल पाएंगे। व्यस्तता के बावजूद रिश्तेदारों और मित्रों से मेलजोल बनाए रखें। इससे कुछ समय से चल रही चिंता और परेशानियों से राहत मिलेगी। नेगेटिव- करीबी मित्रों और रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें। कोई परेशानी आने पर घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखना जरूरी है। विपरीत परिस्थितियों में मनोबल कमजोर न होने दें।
करियर- कारोबार की गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। फाइनेंस को लेकर चल रही परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। पार्टनरशिप के बिजनेस में कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। नए काम के लिए प्रयास कर रहे लोगों को अच्छे प्रदर्शन की वजह से तरक्की मिलने की संभावना है। लव- जीवनसाथी और परिवार का सहयोग आपका आत्मबल और आत्मविश्वास बनाए रखेगा। इससे तनाव कम होगा और अपने काम पर बेहतर तरीके से ध्यान दे पाएंगे। हेल्थ- ब्लड प्रेशर से जुड़ी परेशानी बढ़ सकती है। आराम और मानसिक शांति के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1
धनु – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही उथल-पुथल भरी दिनचर्या से आज कुछ राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री या निवेश से जुड़ी योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना है। नेगेटिव- किसी की गलत सलाह पर ध्यान देने से लक्ष्य से भटक सकते हैं। अपने फैसलों पर भरोसा रखें। किसी करीबी मित्र की नकारात्मक गतिविधि से मन दुखी हो सकता है। गाड़ी या मकान से जुड़े कागजात संभालकर रखें।
करियर- बिजनेस में अपने काम की क्वालिटी बेहतर करने की जरूरत है। फिलहाल कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में काम का बोझ ज्यादा रहेगा और ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। लव- वैवाहिक संबंधों में टकराव होने से घर की व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें और स्थिति को शांत तरीके से संभालें। हेल्थ- घुटनों और जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। सिकाई जैसे सामान्य उपायों से राहत लेने की कोशिश करें और जरूरत होने पर उचित इलाज लें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8
मकर – पॉजिटिव- संतान की किसी गतिविधि से मन में सुकून और प्रसन्नता रहेगी। घर में खास रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल और व्यस्तता का माहौल रहेगा। अपने व्यक्तित्व और व्यवहार को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। नेगेटिव- काम ज्यादा होने से कभी-कभी गुस्सा और चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है। इसका नकारात्मक असर आपकी दिनचर्या पर पड़ेगा। शांत रहें और अपनी क्षमता के अनुसार ही काम करें।
करियर- कारोबार में कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है और जरूरी सहयोग भी मिलेगा। गैरकानूनी गतिविधियों में रुचि न लें। शेयर बाजार, सट्टा और दूसरे जोखिम वाले कामों से दूर रहें। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम के प्रति बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। लव- पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। अपनों के साथ कुछ समय बिताने से घर में सकारात्मकता बनी रहेगी। हेल्थ- ज्यादा थकान की वजह से सेहत कुछ कमजोर रह सकती है। गले में इंफेक्शन या खराश जैसी परेशानी भी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कुंभ – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। कोई खास काम पूरा होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुका हुआ सरकारी काम पूरा करने के लिए आज उचित समय है। रिश्तों में सुधार आएगा और लोगों से मेल-मुलाकात के मौके भी मिलेंगे। नेगेटिव- काफी मेहनत के बावजूद बनते कामों में कुछ रुकावटें आने से परेशानी बढ़ सकती है। संयम और धैर्य से काम लें। किसी के साथ ज्यादा वाद-विवाद में न उलझें। वाहन के रखरखाव पर बड़ा खर्च भी आ सकता है।
करियर- बिजनेस की जगह पर अपनी मौजूदगी बनाए रखें और सभी गतिविधियां अपनी देखरेख में करवाएं। योग्यता के अनुसार अच्छे नतीजे मिलेंगे। कमीशन से जुड़े बिजनेस में सावधानी से काम करें। नौकरी में स्थायित्व बना रहेगा। लव- वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। मित्रों के साथ जरूरत से ज्यादा मेलजोल रखने से पारिवारिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। हेल्थ- सेहत ठीक रहेगी, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4
मीन – पॉजिटिव- आत्ममंथन और अपने कामों पर विचार करने का समय है। अपनी कुशलता और समझदारी से किसी काम के अच्छे नतीजे हासिल कर पाएंगे। ग्रह स्थिति आपको मुश्किल परिस्थिति का समाधान निकालने की क्षमता दे रही है। नेगेटिव- कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बनाना चुनौतीपूर्ण रहेगा। अपनी काबिलियत और कार्यक्षमता पर भरोसा रखें। अपरिचित लोगों पर भरोसा न करें, वरना किसी परेशानी में पड़ सकते हैं।
करियर- दिन का ज्यादा समय कार्यक्षेत्र में बिताएं और महत्वपूर्ण फैसले खुद लें। बिजनेस की जगह किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप कर्मचारियों के बीच मतभेद पैदा कर सकता है। नौकरी में टारगेट समय पर पूरा होने से राहत मिलेगी। लव- दांपत्य जीवन में अच्छा तालमेल बनाए रखने से घर की व्यवस्था भी बेहतर रहेगी। प्रेम संबंध मर्यादित और भरोसेमंद बने रहेंगे। हेल्थ- छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने की आदत में सुधार करें और सकारात्मक रहें। दर्द और माइग्रेन की परेशानी हो सकती है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

