Headlines

समस्तीपुर में मुर्गा दुकानदार की हत्या:चिकन काटने वाले चाकू से गला रेता, मर्डर के बाद फरार हुआ आरोपी




समस्तीपुर में रविवार रात 9 बजे के बाद मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्या कर दी गई। एक युवक चिकन खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचा था। उसने मुर्गा काटने वाले चाकू से ही दुकानदार की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। मृतक की पहचान साख मोहन गांव निवासी अशोक दास (45) के रूप में हुई है। अशोक दास टेकना चौक पर मुर्गा दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और पांच बच्चे हैं, जिनमें चार बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के टेकना चौक की है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर जांच शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। विभूतिपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *