Headlines

भागलपुर में इंटर के स्टूडेंट ने की आत्महत्या:मां बोली- हमारा जमीन विवाद चल रहा, दूसरे पक्ष के लोग बेटे को टॉर्चर करते थे




भागलपुर में इंटर के छात्र डेबिड कृष्णन (19) ने सुसाइड कर लिया। परिजनों का आरोप है कि मानसिक दबाव और धमकियों से परेशान होकर डेविड ने शनिवार देर रात फांसी लगा ली। उसे मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मामला शिवपुरी कॉलोनी की है। डेविड की मां रितु कुमारी ने बताया कि उनके पति सुबोध कुमार और राजीव रंजन के बीच जमीन और लेन-देन का विवाद दो-तीन साल से कोर्ट में है। मां का आरोप है कि राजीव रंजन के बेटे अभिषेक कुमार और शोभा देवी डेविड को लगातार फोन, मैसेज कर परेशान करते थे। उसे रास्ते में रोककर पीटा गया और पढ़ाई-भविष्य खराब करने की धमकी भी दी गई। लगातार धमकियों और दबाव से डेविड बहुत परेशान रहने लगा था। मां का कहना है कि उनका बेटा अंदर से टूट गया था। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जांच के बाद मौत का कारण क्लियर होगा

एसएचओ आलोक कुमार अब पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच का अहम बिंदु यह है कि घटना से पहले डेविड किन परिस्थितियों से गुजर रहा था, उसे किस तरह की धमकियां या दबाव दिया जा रहा था और जमीन व लेन-देन के विवाद का उसकी मौत से वास्तव में क्या संबंध था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *