![]()
छात्र आंदोलन को लेकर सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने छात्र आंदोलन को लेकर सरकार और विपक्ष दोनों पर निशाना साधा। पप्पू यादव ने कहा कि आंदोलन अब चिंताजनक मोड़ पर पहुंच गया है और छात्रों को व्यक्तिगत तौर पर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “मतभेद होना चाहिए, लेकिन व्यक्तिगत हमला नहीं होना चाहिए। छात्र बोल रहे हैं कि उन्हें टारगेट करके मारा जा रहा है।” तेजस्वी को घेरते हुए पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को एक्सीडेंटल MLA बताया। उन्होंने कहा, ‘तेजस्वी का दुष्टयी प्रवृत्ती वाली राजनीति और कमजोर विपक्ष की वजह से वह विधायक बने हैं।’ पप्पू यादव ने कहा, ‘प्रशांत किशोर अपने आप को ईमानदार कहते हैं। 15 तारीख के बाद पीके के एक-एक रुपए के बारे में खुलासा करुंगा।’ विपक्ष के नेता सब कुछ नाश करके गए- पप्पू यादव पप्पू यादव ने कहा, ‘मेरा सवाल विपक्ष के नेता से है कि सब कुछ नाश करके, पूरे प्रदेश के सामाजिक न्याय को बर्बाद करके, आप बंटी यादव के परिवार को 20 दिन के बाद 5 लाख देने गए थे। तो 1 लाख भरत तिवारी और NEET की बच्ची के परिवार को भी दे देते।’ भाई वीरेंद्र ने बता दिया कि वह विधायक क्यों बने। उन्होंने चमड़ी, दमड़ी, शराब, शबाब, ड्रग्स के बारे में बता दिया। अब पप्पू यादव को कुछ बोलने की जरूरत नहीं है। भाई वीरेंद्र लालूवादी आदमी है। वह बहुत ही ईमानदार आदमी है। 2 करोड़ रुपए उन्हें पार्टी तोड़ने के लिए दिया जा रहे थे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने कहा कि मरना पसंद करूंगा, लेकिन लालू को नहीं छोडूंगा।’ देश में अघोषित कर्फ्यू लगा हुआ है- पप्पू यादव पप्पू यादव ने कहा, ‘छात्रों का आंदोलन अब चिंताजनक मोड़ पर पहुंच गया है, व्यक्तिगत निशाना बनाया जा रहा है। मतभेद होना चाहिए, मगर व्यक्तिगत हमला नहीं होना चाहिए। छात्र बोल रहे हैं कि उन्हें टारगेट करके मारा जा रहा है।’ पप्पू यादव ने कहा, ‘पूरे देश के साधु संत पप्पू यादव के साथ खड़े हैं। मैंने पूरी दुनिया को बताया है कि सनातन को बचाना है। इसमें कोई धर्म, जाति का विवाद नहीं है, सबके सब सनातनी है। उसे लेकर मेरा रूपांतरण किया था।’ आंदोलन में बेटियों को प्राइवेट पार्ट में लाठियां से मारा गया पप्पू यादव ने छात्र आंदोलन को लेकर कहा, ‘आंदोलन के बाद जिस तरीके से बेटियों पर हमला हो रहा है, वह बहुत ही निंदनीय है। जो बेटियां आंदोलन में शामिल थी, उनके वीडियो निकाल कर बजरंग दल के लोग उनके साथ छेड़खानी कर रहे हैं।’ कालनेमी तरीके से सरकार अपराधियों को बचा रही- पप्पू यादव एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की हत्या पर पप्पू यादव ने कहा, ‘उनकी हत्या में कालनेमि तरीके से सरकार अपने अपराधी को बचाना चाहती है। मेरी बात उनकी पत्नी से हुई है और पत्नी ने बोला कि उनके पति को मारा गया, विधायक के फोन आते थे, उनसे पैसे मांगे जाते थे। पुलिस ने सरकार के दबाव में 2 घंटे के अंदर खुलासा किया है।’ पूरे भारत के जेन जी को पैसा देंगे पप्पू यादव पप्पू यादव ने आगे कहा, ‘मैंने उनकी पत्नी से कहा है कि आप सरकार से पैसा मत लो एक करोड़ रुपए पप्पू यादव देगा। पूरे भारत के जेन जी को पप्पू यादव पैसा देगा। नीट मामले में मृत छात्रों के परिजनों को 50 हज़ार रुपए और जिन्हें आंदोलन में प्रताड़ित किया गया है, उन्हें 25 हज़ार पप्पू यादव देगा।’
Source link
पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया बहरूपिया:बोले- विपक्ष के कारण एक्सीडेंटल MLA बने, 15 तारीख को पीके के एक-एक रुपए का खुलासा करेंगे
