Headlines

बांका में महिला की कुल्हाड़ी से हत्या:मकई के खेत में मिला आधा जला शव, लंबे समय से था जमीन विवाद




बांका टाउन थाना क्षेत्र के ओल्हानी गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद के चलते एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला का झुलसा हुआ अर्धजला शव मकई के खेत से बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका की पहचान ओल्हानी गांव निवासी स्वर्गीय शिलधर यादव की पत्नी मंजू देवी (50) के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को खेत में शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। शव के कान और गर्दन के पास से ब्लीडिंग हो रहा था, जबकि कमर का ऊपरी हिस्सा झुलसा हुआ मिला। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. सबूत मिटाने के लिए बॉडी को जलाने की कोशिश शव की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर बांका टाउन थानाध्यक्ष सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि पहले महिला की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की गई, फिर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने का प्रयास किया गया। शव की स्थिति से घटना सुनियोजित प्रतीत हो रही है। मृतका की बहन के बयान पर बांका टाउन थाना में FIR दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही पुलिस पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। ग्रामीणों ने आगे बताया कि विधवा मृतका के बच्चे नहीं थे और उसके जमीन पर देवर सहित ससुराल पक्ष के लोगों की नजर इसके हिस्से की जमीन पर थी। महिला की जमीन को हड़पने के लिए ही उसकी हत्या कर दी गई। एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि मृतका के बहन के बयान पर बांका टाउन थाना में मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। आरोपियों ने नृशंस तरीके से हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने का प्रयास किया। लंबे समय से था जमीन विवाद मौके पर काफी संख्या में आसपास के ग्रामीणों के जुट जाने और पुलिस को सूचना देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना को लेकर मृतका के मायके के पोते पप्पू कुमार यादव ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि, ‘मंजू देवी की हत्या जमीन विवाद को लेकर की गई है। परिजनों के अनुसार, लंबे समय से परिवार के भीतर भूमि को लेकर विवाद चल रहा था।’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि, ‘घटना के बाद से मृतका के देवर समेत कुछ अन्य परिजन घर छोड़कर फरार हैं, जिससे उन पर शक और गहरा गया है। साथ ही कहा कि मृतका को एक भी संतान नहीं है, जिसकी संपत्ति हड़पने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है।’ आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग इधर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और विभिन्न पहलुओं की जांच की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। फरार आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी गई है। लोग जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जाने में जुटी है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस सनसनीखेज हत्या कांड का खुलासा हो जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *