![]()
कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर एक वैगनआर कार और मोटरसाइकिल के बीच सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रोहतास जिले के सासाराम थाना क्षेत्र के पेन्नार गांव निवासी मनीष कुमार और उनकी 20 वर्षीय पत्नी नंदनी कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मनीष अपनी पत्नी नंदनी को उसके मायके कुदरा थाना क्षेत्र के घटांव छोड़ने जा रहे थे। पति-पत्नी दोनों सड़क पर गिर गए वे दोनों कुदरा प्रखंड मुख्यालय स्थित जगदेव मेमोरियल कॉलेज सकरी से एनएच-19 के रास्ते आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पति-पत्नी दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में मनीष को मामूली चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी नंदनी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने नंदनी कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
Source link
नेशनल हाईवे पर कार-बाइक भिड़ंत, पति-पत्नी घायल:कैमूर में कुदरा थाना के पास एक्सीडेंट, पत्नी गंभीर; हायर सेंटर रेफर
