![]()
मगध महिला कॉलेज में आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। स्टूडेंट सेंट्रल सोसाइटी के तहत स्टूडेंट कैबिनेट चुनाव में नवनिर्वाचित कैबिनेट सदस्य आज अपने पद की शपथ लेंगी। आज कॉलेज को 13 कैबिनेट मेंबर मिलेंगे। एक हफ्ते पहले हुए कॉलेज इलेक्शन में 6 निर्वाचित पदों के लिए कुल 14 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। निर्वाचित पदों के अलावा कॉलेज कमेटी ने सह-शैक्षणिक गतिविधियों और छात्राओं की सहभागिता के आधार पर छह सदस्यों का मनोनयन किया था। महासचिव पद पर सना नाज 9 वोटों से जीतीं चुनाव में सबसे करीबी मुकाबला महासचिव पद पर हुआ था। बीए सेमेस्टर पांचवीं की सना नाज ने रिया कुमारी को सिर्फ नौ वोटों से हराया था। सना को 707, जबकि रिया को 698 वोट मिले थे। उपमहासचिव पद पर चार प्रत्याशी मैदान में थे। बीए सेमेस्टर तृतीय की शुचि वत्स ने 446 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। ज्ञान ज्योति को 389, शोभनी राज को 369 और देवो राज को 151 वोट मिले थे। कोषाध्यक्ष पद पर ख्याति चतुर्वेदी विजयी कोषाध्यक्ष पद पर बीकॉम सेमेस्टर पांचवीं की ख्याति चतुर्वेदी ने 778 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की थी। उनकी प्रतिद्वंद्वी आंचल कुमारी को 644 वोट मिले थे। स्वच्छता एवं पर्यावरण सचिव पद पर बीएससी सेमेस्टर छठी की श्रुति आनंद 849 वोट पाकर विजयी हुईं। उन्होंने वैभवी सिंह को हराया, जिन्हें 579 वोट मिले थे। स्वच्छता एवं पर्यावरण उपसचिव पद पर श्वेता भारती ने 893 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंद्वी पूर्विका भटनी को 557 वोट मिले थे। कॉमन रूम सचिव निर्विरोध चुनी गईं कॉमन रूम सचिव पद पर बीकॉम सेमेस्टर पांचवीं की सानिया परवीन निर्विरोध चुनी गईं थीं। वहीं, कॉमन रूम उपसचिव पद पर बीए सेमेस्टर तृतीय की मुस्कान परवीन ने 932 वोट हासिल किए थे। उन्होंने श्रेया गुप्ता को हराया, जिन्हें 463 वोट मिले थे। कॉलेज की करीब 3050 छात्राओं में से लगभग 1500 छात्राओं यानी 49 प्रतिशत ने मतदान किया था। मतदान सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक हुआ। इसके बाद मतगणना कर शाम चार बजे परिणाम घोषित किए गए थे।
Source link
पटना के मगध महिला कॉलेज में आज शपथ ग्रहण समारोह:13 नए कैबिनेट मेंबर लेंगी शपथ, 1500 छात्राओं ने डाले थे वोट
