Headlines

सुपौल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत:बेड पर मिला शव; शादी के 7 महीने बाद मायके से लौटी थी, ससुराल वाले फरार




सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र के हरिपुर पंचायत के वार्ड-4 स्थित राधानगर गांव में गुरुवार अहले सुबह 19 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव ससुराल के घर में बेड पर पड़ा मिला। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोगों के घर से फरार होने की बात सामने आई है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया पुलिस भी मामले को हत्या का मानकर जांच कर रही है। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया मृतका की पहचान चम्पानगर वार्ड-2 निवासी रामाधिन सादा की बेटी प्रीति कुमारी के रूप में हुई है। उसके भाई बिजेंद्र सादा ने बहन की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। बिजेंद्र के अनुसार, ददिया ससुर की मौत के बाद करीब आठ दिन पहले ससुर गुलेर सादा प्रीति को मायके से विदाई कराकर राधानगर स्थित ससुराल ले गए थे। गुरुवार को ददिया ससुर का अंतिम श्राद्ध कर्म होना था। इसी दौरान प्रीति की मौत हो गई। बिजेंद्र ने बताया कि बुधवार रात तक उनकी बहन से बातचीत हुई थी। गुरुवार अहले सुबह ससुर गुलेर सादा का फोन आया और उन्हें जल्द घर पहुंचने के लिए कहा गया। इसके बाद मायके पक्ष के लोग राधानगर पहुंचे तो प्रीति बेड पर मृत मिली। परिजनों का कहना है कि घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। 13 फरवरी को हुई थी शादी परिजनों के मुताबिक, प्रीति की शादी इसी साल 13 फरवरी को अमलेश सादा के साथ हुई थी। पति का नाम अमलेश सादा और ससुर का नाम गुलेर सादा बताया गया है। ददिया सास की मौत के बाद वह करीब आठ दिन पहले ही मायके से ससुराल वापस गई थी। अचानक मौत की सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष में कोहराम मच गया। एफएसएल टीम करेगी घटनास्थल की जांच सूचना मिलने पर राघोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। मामले की परिस्थितियों को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने गुरुवार दोपहर बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। एफएसएल टीम को बुलाया गया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने बताया कि मायके पक्ष की ओर से आवेदन मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *