![]()
बेतिया जिले में चंद्रावत नदी में नहाने के दौरान 18 वर्षीय युवक लक्की अंसारी लापता हो गए। युवक का पता नहीं चलने पर आक्रोशित परिजनों ने मुख्य सड़क पर आगजनी कर यातायात बाधित कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया। यह घटना बसवरिया धुनिया पट्टी निवासी फैयाज अंसारी के पुत्र लक्की अंसारी के साथ हुई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची लक्की चंद्रावत नदी में नहाने गए थे, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिला। लापता होने की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी देर तक कोई सफलता नहीं मिली। युवक का पता नहीं चलने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द तलाश की मांग की। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो आक्रोशित परिजनों ने पथरी घाट-खुशी टोला मुख्य सड़क पर आगजनी कर यातायात रोक दिया। सड़क पर आगजनी की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और आक्रोशित परिजनों व स्थानीय लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। लक्की का कोई सुराग नहीं मिल पाया इसके बाद सड़क से आगजनी हटाई गई और यातायात को दोबारा सुचारु किया गया। इस बीच, लक्की अंसारी की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से चंद्रावत नदी में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ की टीम नदी के विभिन्न हिस्सों में युवक की तलाश कर रही है। हालांकि, काफी प्रयासों के बावजूद अभी तक लक्की का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। लापता युवक के परिजन लगातार नदी किनारे मौजूद हैं और उनके सुरक्षित मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। एसडीआरएफ के गोताखोरों द्वारा नदी में तलाश जारी है।
Source link
नदी में नहाते समय युवक लापता, सड़क पर आगजनी:बेतिया में युवक की तलाश में SDRF जुटी, ट्रैफिक प्रभावित
