![]()
जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के केवली गांव में आपसी विवाद की शिकायत थाने में करना दो युवकों को महंगा पड़ गया। आरोप है कि इसी रंजिश में बदमाशों ने दोनों पर तलवार से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान केवली गांव निवासी धीरज तांती और तरौन गांव निवासी पंकज तांती के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने शुक्रवार देर रात दोनों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी घायल धीरज तांती ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले गौरा पंचायत के मुखिया पति गोरेलाल तांती समेत कुछ लोग उसे जान से मारने की योजना बना रहे थे। इसकी जानकारी उसके साथी पंकज तांती ने उसे दी थी। जब इस बारे में पूछताछ की गई, तो संबंधित लोगों ने आरोप से इनकार किया और पंकज को बुलाने की बात कही। इसके बाद पंकज को केवली गांव बुलाकर उसके साथ मारपीट की गई थी। धीरज के अनुसार, इस घटना को लेकर लक्ष्मीपुर थाने में एक आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। अचानक तलवार से किया हमला आरोप है कि इसी मामले की रंजिश में शुक्रवार रात धीरज और पंकज एक भोज कार्यक्रम से बाइक से लौट रहे थे, तभी नकलेश तांती और छोटू उर्फ डीलर तांती ने उन पर अचानक तलवार से हमला कर दिया। हमले में दोनों के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। फिलहाल सभी आरोपित फरार बताए जा रहे हैं।
Source link
जमुई में तलवार से हमला, 2 युवक गंभीर घायल:थाने में शिकायत की नाराजगी में घटना, पुलिस आरोपियों की तलाश में
