![]()
पटना के न्यू डाकबंगला चौराहा स्थित हेड़ा इंक्लेव के बेसमेंट में शनिवार दोपहर एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बेसमेंट से तेज दुर्गंध आने के बाद आसपास के दुकानदारों ने मामले की सूचना डायल-112 को दी। शव मिलने की जानकारी फैलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। यह मामला गांधी मैदान थाना क्षेत्र का है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है। दुकानदारों ने डायल 112 को दी सूचना स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक, बेसमेंट से काफी देर से दुर्गंध आ रही थी। शक होने पर जब लोगों ने अंदर जाकर देखा तो एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। इसके बाद दुकानदारों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। हाथ में लगा है ‘जय श्री राम’ का बैंड मृतक के हाथ में ‘जय श्री राम’ लिखा हुआ एक बैंड भी लगा हुआ है। हालांकि, उसके पास से ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे उसकी पहचान हो सके। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि व्यक्ति की मौत कैसे और कब हुई। शव की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि वह काफी समय से वहां पड़ा था। पुलिस के पहुंचने का इंतजार खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। स्थानीय लोग पुलिस के आने का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस के पहुंचने के बाद शव का निरीक्षण और आसपास की जांच की जाएगी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की संभावना है। पुलिस की जांच के बाद ही मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
Source link
हेड़ा इंक्लेव के बेसमेंट में मिली अज्ञात युवक की लाश:बदबू से परेशान थे दुकानदार, हाथ में लगा था ‘जय श्री राम’ बैंड; डायल-112 को दी सूचना
