Headlines

गोपालगंज में उचकागांव CHC स्वास्थ्य सुविधाओं की रैंकिंग में नंबर-1:कुचायकोट दूसरे और फुलवरिया तीसरे स्थान पर; 2,530 में 2,504 आशा कार्यकर्ता सक्रिय




गोपालगंज में स्वास्थ्य विभाग की मासिक प्रगति समीक्षा बैठक जिलाधिकारी समीर सौरभ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान जुलाई माह की प्रगति रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें उचकागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को सुविधा-वार रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। जिले की 2,530 आशा कार्यकर्ताओं में से 2,504 सक्रिय पाई गईं। बैठक में जिले में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। इनमें एनटीईपी, भाव्या, एचएमआईएस, संस्थागत प्रसव, प्रमुख ऑपरेशन, मेडलीपीआर, नियमित टीकाकरण, आशा एवं परिवार नियोजन, गैर-संचारी रोग, डीवीडीएमएस, एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल थे। फुलवरिया आरएच को तीसरा स्थान मिला
इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को दी जा रही चिकित्सीय सुविधाओं, औसत प्रतीक्षा समय, रेफरल व्यवस्था, जैव-चिकित्सीय अपशिष्ट प्रबंधन, डाइट एवं किचन, लिनेन एवं लॉन्ड्री तथा स्वास्थ्य उपकेंद्रों की गतिविधियों का भी आकलन किया गया। जुलाई की सुविधा-वार रैंकिंग में उचकागांव सीएचसी पहले स्थान पर रहा, जबकि कुचायकोट सीएचसी को दूसरा और फुलवरिया आरएच को तीसरा स्थान मिला। इस माह जिले का औसत कुल अंक 80.35 प्रतिशत दर्ज किया गया। 2,530 आशा कार्यकर्ताओं में से 2,504 सक्रिय रहीं
जिले में ओपीडी पंजीकरण और चिकित्सकीय परामर्श का अनुपात 99.27 प्रतिशत रहा। वहीं, मरीजों के वाइटल पैरामीटर की जांच का जिला औसत 99.58 प्रतिशत दर्ज किया गया। जिले के सभी 14 स्वास्थ्य संस्थानों ने भाव्या पोर्टल पर जैव-चिकित्सीय अपशिष्ट प्रबंधन, डाइट एवं किचन तथा लिनेन एवं लॉन्ड्री से संबंधित प्रविष्टियों में 100 प्रतिशत सफलता हासिल की। माह में कुल 7,856 नई गर्भवती महिलाओं का एएनसी (ANC) पंजीकरण हुआ, जो मासिक लक्ष्य का 115.94 प्रतिशत है। प्रथम तिमाही पंजीकरण में 111.78 प्रतिशत की उपलब्धि रही। जिले की कुल 2,530 आशा कार्यकर्ताओं में से 2,504 सक्रिय रहीं, जिससे सक्रियता दर 98.97 प्रतिशत दर्ज की गई। लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश
जिलाधिकारी समीर सौरभ ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने, मरीजों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराने और सभी योजनाओं के लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कमजोर प्रदर्शन वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर तुरंत सुधार करने को भी कहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *