![]()
मुंगेर में जनसुराज के प्रशांत किशोर की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकालकर जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष साहब मलिक के नेतृत्व में यह जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरा, जहां कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी का इजहार किया। इस दौरान ढोल-नगाड़े बजाए गए, कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी और आतिशबाजी के साथ लड्डू खिलाकर खुशी मनाई। जिलाध्यक्ष साहब मलिक ने बताया कि 30 जुलाई को पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हुआ था। ”शिक्षा, रोजगार और पलायन जैसे मुद्दों को प्राथमिकता” मलिक ने दावा किया कि बांकीपुर की जनता ने एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवारों को नकारते हुए जनसुराज के प्रशांत किशोर को अभूतपूर्व समर्थन दिया। उनके अनुसार, प्रशांत किशोर ने 300 से अधिक बूथों पर बढ़त बनाई। 3 अगस्त को आए नतीजों में बिहार में भाजपा के मजबूत गढ़ माने जाने वाले बांकीपुर में बदलाव का संदेश मिला है। मलिक ने कहा कि जनता ने जाति और धर्म से ऊपर उठकर शिक्षा, रोजगार और पलायन जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दी है। उन्होंने दावा किया कि बांकीपुर का जनादेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि बिहार की जनता मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों से संतुष्ट नहीं है और आने वाले समय में बदलाव चाहती है। जनसुराज बिहार का प्रमुख राजनीतिक दल बनेगा – कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि विधानसभा में प्रशांत किशोर की मौजूदगी सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी विधायकों के लिए लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों के निर्वहन का संदेश होगी। उन्होंने दावा किया कि उनकी आवाज गरीब, पीड़ित और वंचित लोगों के मुद्दों को मजबूती से सदन तक पहुंचाएगी। विजय जुलूस में जिलाध्यक्ष साहब मलिक, कोषाध्यक्ष अनीश मिश्रा, अकील अख्तर, आशीष प्रभात, संतोष मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष प्रियंका दुबे, मनोज पटेल, टार्जन बिंद, सन्नी कुमार, चंदा, उधो यादव और दिनेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में जनसुराज बिहार का प्रमुख राजनीतिक दल बनेगा।
Source link
मुंगेर में जनसुराज कार्यकर्ताओं ने मनाया बांकीपुर जीत का जश्न:प्रशांत किशोर की जीत पर ढोल-नगाड़ों के साथ निकाला विजय जुलूस
