Headlines

जहानाबाद में पंच सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन:डीएम बोले- पंचायतों में संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया जाएगा




जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल में शनिवार को ‘विकसित भारत-जी राम जी’ योजना को लेकर पंच सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें जिले की विभिन्न पंचायतों के मुखिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने, गिरते भू-जलस्तर को रोकने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने की अपील जिला पदाधिकारी छिरिंग वाई भूटिया ने पंचायत प्रतिनिधियों से सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने की अपील की। उन्होंने कहा कि योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि पात्र और जरूरतमंद लोगों को उनका वास्तविक लाभ मिले। पंचायत स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही और जिम्मेदारी जरूरी है। गिरता भू-जलस्तर चिंता का विषय डीएम ने कहा कि जिले में लगातार गिरता भू-जलस्तर गंभीर चिंता का विषय है। समय रहते जल संरक्षण के ठोस उपाय नहीं किए गए तो आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों के संरक्षण और पानी के विवेकपूर्ण इस्तेमाल को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करने की अपील की। पंचायत योजनाओं का होगा निरीक्षण डीएम ने कहा कि पंचायतों में संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा, “हम सभी मिलकर जल संरक्षण की दिशा में बेहतर काम करेंगे, तभी जिले का वाटर टेबल बेहतर हो पाएगा।” रोजगार और सतत विकास पर भी जोर सम्मेलन में ग्रामीण रोजगार, सुशासन, सतत विकास और समावेशी विकास के लिए पंचायतों की भूमिका मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। पंचायत प्रतिनिधियों से योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और ग्रामीणों की भागीदारी बढ़ाने की अपील की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *