Headlines

कटिहार में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी तेज:राजेंद्र स्टेडियम समेत 3 मैदानों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण; बिजली-पानी और बैठने की व्यवस्था पर फोकस




कटिहार में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन और नगर निगम 15 अगस्त को होने वाले आयोजन को व्यवस्थित और गरिमापूर्ण बनाने में जुटे हैं। शनिवार को अधिकारियों की एक टीम ने शहर के प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने सबसे पहले राजेंद्र स्टेडियम का दौरा किया, जिसके बाद महेश्वरी अकादमी फील्ड और बीएमपी मैदान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आयोजन स्थल की उपयुक्तता, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, बिजली और बैठने की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की बारीकी से जांच की गई। तैयारियों से जुड़ी 3 तस्वीरें… सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। आयोजन स्थल पर साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस निरीक्षण दल में नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, नगर निगम के कनीय अभियंता और स्वच्छता पदाधिकारी सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि 15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, व्यवस्थित और गरिमापूर्ण बनाने के लिए सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जा रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *