![]()
शिवहर पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (SIT) ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह गिरफ्तारी की। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह मामला 6 अगस्त 2026 को महिला थाना शिवहर में दर्ज किया गया था। पीड़िता के पिता ने एक लिखित आवेदन देकर दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल विशेष जांच के निर्देश दिए। FSL और DIU की टीमों ने जुटाए साक्ष्य इन निर्देशों के बाद गठित एसआईटी ने महिला थाना पुलिस के साथ मिलकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एफएसएल (FSL) और जिला आसूचना इकाई (DIU) की टीमों ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए। मानवीय, तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी जयनंदन कुमार को गिरफ्तार किया। वह तरियानी छपरा थाना क्षेत्र के तरियानी छपरा गांव निवासी चुन्नी दास का पुत्र है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि इस मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी में पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), महिला थानाध्यक्ष, तरियानी छपरा थानाध्यक्ष और जिला आसूचना इकाई (DIU) के पदाधिकारी शामिल थे। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई-SP पुलिस अधीक्षक ने जोर देकर कहा कि महिलाओं के विरुद्ध अपराध के मामलों में शिवहर पुलिस पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
Source link
रेप के आरोपी को 24 घंटे में धर दबोचा:शिवहर में SIT ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर की कार्रवाई,पिता ने कराई थी FIR
