Headlines

किशनगंज में 2 आरोपी गिरफ्तार:मारवाड़ी कॉलेज के पास मोबाइल स्नैचिंग मामले का खुलासा




किशनगंज पुलिस ने मोबाइल छिनतई के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना मारवाड़ी कॉलेज के पास हुई थी, जहां आरोपियों ने एक महिला के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। जानकारी के अनुसार, मारवाड़ी कॉलेज के समीप एक महिला के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर दो युवक फरार हो गए थे। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी। आरोपियों ने भागने का प्रयास किया इसी दौरान, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मोबाइल छिनतई की घटना में शामिल दोनों आरोपी बाजार समिति क्षेत्र में मौजूद हैं और वहीं मजदूरी का कार्य कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाजार समिति पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। आरोपियों का निकाला जा रहा आपराधिक इतिहास गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय रेहान खान उर्फ समीर खान और एक नाबालिग के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की बात सामने आ रही है। सदर थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *