Headlines

गयाजी में जदयू जिला कमेटी का पुनर्गठन:जिलाध्यक्ष बोले- पार्टी की नीतियों, विकास कार्यों को घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य, नए पदाधिकारी पार्टी को मजबूती देंगे




जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने गया जिला कमेटी, पदाधिकारियों और जिला कार्यकारिणी समिति के पुनर्गठन की घोषणा कर दी है। प्रदेश नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के अनुमोदन के बाद गया जिला कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में इस नई कमेटी का विस्तार किया गया। ​जदयू जिलाध्यक्ष इंजीनियर अजय कुशवाहा ने बताया कि नई जिला कमेटी का मुख्य उद्देश्य पार्टी की नीतियों, बिहार सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जिले के प्रत्येक बूथ और पंचायत स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह एक संतुलित और सशक्त कमेटी है, जिसमें सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है। साथ ही में उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी मानकों पर खरा उतरने वालों को ही जिम्मेदारी दी गई। उनसे अपेक्षा है कि पार्टी को नई मजबूती प्रदान करें। जनता तक सरकार की तमाम योजनाओं को न केवल पहुंचाएं बल्कि उन योजनाओं से लाभान्वित कराने में हर सम्भव सहयोग करें। ​घोषित कमेटी के ​16 उपाध्यक्ष, ​27 महासचिव, ​34 सचिव, ​1 कोषाध्यक्ष, ​1 प्रवक्ता, ​1 कार्यालय प्रभारी और ​59 विशेष आमंत्रित सदस्य (वरिष्ठ नेता) मनोनीत किए गए हैं। ​जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और विश्वास जताया कि सभी सदस्य निष्ठापूर्वक काम करके संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाएंगे। ​शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार, कार्यकर्ताओं के सम्मान का संकल्प ​वहीं, नवनियुक्त जिला प्रवक्ता जितेंद्र पंडित ने नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष इंजीनियर अजय कुशवाहा और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। ​जितेंद्र पंडित ने कहा कि पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। उन्होंने संकल्प जताया कि वे पार्टी की गरिमा और सिद्धांतों का पालन करते हुए काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता के सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार और पार्टी की सभी कल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव और हर बूथ तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रयास करेंगे। ​इस अवसर पर गया जदयू के तमाम वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे और नए पदाधिकारियों को बधाई दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *