![]()
किशनगंज में ठाकुरगंज विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने प्रखंड क्षेत्र के पौआखाली नगर पंचायत स्थित पीएम श्री उच्च विद्यालय पौआखाली और उच्च माध्यमिक विद्यालय भोलमारा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया और महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। सबसे पहले विधायक भोलमारा स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचे, जहाँ उन्होंने निर्माणाधीन विद्यालय भवन का जायजा लिया। निर्माण कार्य में हो रही देरी पर उन्होंने संबंधित संवेदक को फटकार लगाई और जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। नियमानुसार जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश निरीक्षण के दौरान विद्यालय के शिक्षकों ने विधायक को बताया कि विद्यालय की जमीन पर अतिक्रमण के कारण शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। इस पर विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने अतिक्रमण करने वाले परिवारों से बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार भूमि-विहीन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराने का प्रयास करेगी। उन्होंने सभी से विद्यालय की जमीन खाली करने की अपील की ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें। इसके बाद, विधायक ने दूरभाष पर ठाकुरगंज अंचल अधिकारी मृत्युंजय कुमार से संपर्क किया और निर्देश दिया कि भूमि-विहीन परिवारों को नियमानुसार जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज की जाए तथा विद्यालय की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। उन्होंने विद्यालय के बच्चों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। तत्पश्चात, विधायक पीएम श्री उच्च विद्यालय पौआखाली पहुंचे, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और विद्यालय परिवार ने उनका स्वागत किया। ठाकुरगंज में मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रयास विद्यालय परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं और जनप्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएँ विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगले छह महीनों के भीतर ठाकुरगंज में एक मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद, जिले का पहला सरकारी बी.एड. कॉलेज भी ठाकुरगंज में स्थापित कराने की दिशा में काम होगा। विधायक की इस घोषणा का कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। विद्यालयों के निरीक्षण से लेकर जनसंवाद और शिक्षा के क्षेत्र में नई घोषणाओं तक, विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल का यह दौरा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।
Source link
किशनगंज में खुलेगा मेडिकल और पहला सरकारी B.Ed कॉलेज:विधायक गोपाल अग्रवाल ने किया ऐलान, जमीन खाली करने की अपील
