Headlines

बांका में टेंट सिटी के पीछे पोखर से शव बरामद:बॉडी की नहीं हुई पहचान, कांवरिया होने की आशंका; पोस्टमार्टम को भेजा




बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के कोल्हुआ भैरोपुर स्थित टेंट सिटी के पीछे एक पोखर से गुरुवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव कई दिनों से पानी में होने के कारण क्षत-विक्षत हो चुका था। मृतक के शरीर पर केसरिया रंग के वस्त्र मिले हैं, जिससे उसके कांवरिया होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही कटोरिया थाना के अवर निरीक्षक रवि कुमार और सहायक अवर निरीक्षक नारायण बैठा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव को पोखर से बाहर निकाला और अपने कब्जे में लिया। लापता होने की कोई सूचना दर्ज नहीं तलाशी के दौरान मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जो पानी में लंबे समय तक रहने के कारण खराब हो चुका था। पुलिस मोबाइल को तकनीकी जांच के लिए सुरक्षित रखकर मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार, कटोरिया थाना में अब तक किसी कांवरिया के लापता होने की कोई सूचना दर्ज नहीं की गई है। अज्ञात शव की पहचान को लेकर पूछताछ पुलिस आसपास के थानों से भी संपर्क कर लापता व्यक्तियों की जानकारी जुटा रही है। पहचान होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मृतक कांवरिया था या कोई अन्य व्यक्ति। थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अज्ञात शव की पहचान को लेकर पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *