Headlines

भागलपुर- रेलवे ट्रैक से 13 मीटर दूर पहुंची गंगा नदी:डाउन लाइन बंद करनी पड़ी, 12 ट्रेनें रद्द और कई का रूट बदला




गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज कटाव से साहिबगंज-बड़हरवा रेलखंड पर रेलवे के सामने चुनौती खड़ी हो गई है। सकरीगली और महाराजपुर स्टेशनों के बीच गंगा का पानी रेलवे ट्रैक के सिर्फ 13 मीटर करीब आ गया है। नदी अब ट्रैक से सिर्फ 13 मीटर दूर बह रही है। तटबंध के कटाव को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों और मालगाड़ियों की सुरक्षा के लिए इस रेलखंड की डाउन लाइन पर ट्रेनों का चलना रोक दिया है। अप लाइन पर भी ट्रेनें धीमी गति से चल रही हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने कई ट्रेनें रद्द की हैं। कुछ का रूट बदला गया है और कुछ को आंशिक रूप से चलाया जा रहा है। इससे भागलपुर, साहिबगंज, मालदा और बरहरवा के यात्रियों को परेशानी हो सकती है। पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ब्रह्मम मांझी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की प्राथमिकता है। प्रभावित इलाके में हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। ट्रैक को बचाने के लिए युद्धस्तर पर काम कटाव से रेलवे लाइन को बचाने के लिए प्रभावित स्थल पर बड़े पैमाने पर बोल्डर डंपिंग का काम शुरू किया गया है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ मौके पर मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। मंडल स्तर से लेकर पूर्व रेलवे मुख्यालय तक के अधिकारी लगातार हालात का जायजा ले रहे हैं। रेलवे की कोशिश है कि कटाव को नियंत्रित कर ट्रैक की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। जलस्तर और नदी के दबाव में कमी आने के बाद ही डाउन लाइन पर परिचालन बहाल करने पर निर्णय लिया जाएगा। 30 सितंबर से 12 ट्रेनें रहेंगी रद्द कटाव के कारण 30 सितंबर 2026 से शुरू होने वाली यात्राओं के लिए निम्नलिखित ट्रेनों को रद्द किया गया है… तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों के बदले गए रास्ते कटाव के कारण लंबी दूरी की ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाने का फैसला किया गया है। 13106 बलिया–सियालदह एक्सप्रेस, जिसकी यात्रा 29 सितंबर से शुरू हुई है, जबकि 13020 काठगोदाम–हावड़ा बाघ एक्सप्रेस, जिसकी यात्रा 28 सितंबर से शुरू हुई है, का मार्ग मुंगेर–भागलपुर–बांका–देवघर–जसीडीह बाईपास के रास्ते बदल दिया गया है। इन दोनों ट्रेनों का भागलपुर और देवघर में ठहराव रहेगा। वहीं, 13024 गया–हावड़ा एक्सप्रेस, जिसकी यात्रा 30 सितंबर से शुरू होगी, को किऊल–झाझा–आसनसोल के रास्ते चलाया जाएगा। कुछ ट्रेनों का सफर बीच में ही होगा खत्म रेलखंड प्रभावित होने के कारण कुछ ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य तक नहीं भेजा जाएगा। 53029 आजीमगंज–भागलपुर पैसेंजर, जिसकी यात्रा 29 सितंबर से शुरू हुई है, का आंशिक समापन बड़हरवा में किया जाएगा। इसके अलावा 53403 रामपुरहाट–गया पैसेंजर और 13409 मालदा टाउन–किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस, दोनों की 30 सितंबर से शुरू होने वाली यात्रा में बदलाव किया गया है। इन दोनों ट्रेनों का आंशिक प्रारंभ साहिबगंज से किया जाएगा। यात्रियों के लिए रेलवे की अपील रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। इसके लिए रेलवे की पूछताछ सेवा 139 अथवा आधिकारिक रेलवे ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। गंगा के जलस्तर, कटाव और रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल परिचालन में किए गए बदलाव को एहतियाती कदम माना जा रहा है। रेलवे अधिकारियों की नजर नदी के जलस्तर और कटाव की स्थिति पर बनी हुई है। ट्रैक को पूरी तरह सुरक्षित घोषित किए जाने और परिस्थितियां अनुकूल होने के बाद ही सामान्य परिचालन बहाल किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *