![]()
दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के इमरजेंसी विभाग में कार्यरत आउटसोर्सिंग स्टाफ ड्रेसर को बीएससी नर्सिंग की छात्रा से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को बेंता थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डीएमसीएच परिसर निवासी जोगिंदर राम के पुत्र सुरजीत उर्फ गुड्डू (24) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में ड्रेसर के रूप में कार्यरत था। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता करीब 20 वर्षीय बीएससी नर्सिंग की छात्रा है और मधुबनी जिले की रहने वाली है। उसकी ड्यूटी सोमवार को डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में थी। आरोप है कि इसी दौरान इमरजेंसी के रेड जोन में ड्यूटी पर तैनात ड्रेसर सुरजीत उर्फ गुड्डू छात्रा को इमरजेंसी कॉरिडोर के समीप स्थित एक कमरे में ले गया और उसके साथ छेड़खानी व दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर जुटे लोग बताया जाता है कि छात्रा ने आरोपी के व्यवहार का विरोध करते हुए शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास मौजूद अस्पताल कर्मी और अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आरोपी ड्रेसर को पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही डीएमसीएच प्रशासन को भी दी गई। सूचना पर अस्पताल अधीक्षक भी इमरजेंसी विभाग पहुंचे। घटना के बाद डीएमसीएच में कार्यरत पीजी डॉक्टरों के बीच भी आक्रोश देखा गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने आरोपी का धुनाई भी किया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने के बाद आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया गया। डीएमसीच अधीक्षक डॉ जगदीश चंद्र ने बताया की घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने बेंता थाना को घटना की जानकारी दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस गिरफ्तार आरोपी को साथ ले गई।उन्होंने बताया की ड्रेसर आउटसोशर्सिंग पर काम कर रहा था।घटना के बाद उसकी सेवा समाप्त कर दी गई है। फर्द बयान पर दर्ज हुआ मामला घटना की सूचना मिलने पर बेंता थानाध्यक्ष विनय मिश्रा पुलिस बल के साथ डीएमसीएच इमरजेंसी पहुंचे। पुलिस ने छात्रा का फर्द बयान दर्ज किया। थानाध्यक्ष के अनुसार, छात्रा के बयान के आधार पर छेड़खानी और दुर्व्यवहार के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष विनय मिश्रा ने बताया कि आरोपी सुरजीत उर्फ गुड्डू डीएमसीएच में आउटसोर्सिंग स्टाफ के रूप में ड्रेसर का काम करता था। पीड़िता करीब 20 वर्ष की बीएससी नर्सिंग छात्रा है और मधुबनी जिले की रहने वाली है। छात्रा के फर्द बयान के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के दौरान अस्पताल में मौजूद लोगों और संबंधित कर्मियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
Source link
डीएमसीएच इमरजेंसी में नर्सिंग की छात्रा से छेड़खानी, आरोपी अरेस्ट:बीएससी की स्टूडेंट के शोर मचाने पर जुटे लोग; ड्रेसर को पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंपा
