![]()
नालंदा के दीपनगर में बीज कारोबारी के घर से 3 अगस्त की रात 1.25 करोड़ रुपए की डकैती के 5वें आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया आरोपी देवीसराय मोहल्ला के रहने वाले बीज कारोबारी राजीव रंजन का ड्राइवर रह चुका है। 5वें आरोपी ने वारदात में लाइनर की भूमिका निभाई थी और डकैती में शामिल अपराधियों को बीज कारोबारी के घर से जुड़ी तमाम जानकारियां मुहैया कराई थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवादा जिले के बागी-बगडीहा गांव निवासी महेंद्र महतो के बेटे बबलू प्रसाद के रूप में हुई है। दीपनगर पुलिस के अनुसार, पूछताछ में यह साफ हुआ है कि बबलू प्रसाद ने ही डकैती के मुख्य सरगना अजीत सिंह और उसके एक अन्य सहयोगी राजेश झा उर्फ लंगड़ा के लिए लाइनर का काम किया था। उसने ही कारोबारी के घर की पूरी रेकी कराई थी, जिसके एवज में उसे लूट के माल में से एक बड़ा हिस्सा देने का सौदा तय हुआ था। 1.15 करोड़ की डकैती में कुल 15 लोग शामिल थे, जिनमें से चार लोगों को दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। मुख्य आरोपी समेत 4 आरोपी पहले ही गिरफ्तार गुरुवार को ही नालंदा एसपी भारत सोनी ने मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया था कि मुख्य आरोपी अजीत सिंह, संजीव, बिट्टी और आदित्य को गिरफ्तार किया है। इनके पास से डकैती के 16.43 लाख रुपए नगद, 450 ग्राम सोने के आभूषण, 7 किलो चांदी के साथ-साथ डायमंड व प्लैटिनम के कीमती जेवर बरामद किए थे। अजीत ने ही डकैती की पूरी प्लानिंग की थी। पीड़ित का घर घनी आबादी और गली में है। इसलिए डकैती के लिए ये लोग 10 दिन से घर की रेकी कर रहे थे। संजीव, बिट्टू और आदित्य पीड़ित के ही थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, इसलिए ये लोग मोहल्ले को अच्छे से जानते थे। घर की रेकी इन्होंने ही की थी। पुलिस जांच में ये भी सामने आया है कि किसी परिचित ने भी मुखबिरी की थी, अभी उसका नाम अभी सामने नहीं आया है। शेष आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी बबलू प्रसाद को नवादा स्थित उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस की विशेष टीम बाकी बचे 10 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और शेष लूटी गई संपत्ति भी बरामद कर ली जाएगी। 15 अपराधियों ने की थी डकैती एसपी ने बताया कि कुल 15 अपराधी शामिल थे। जिनमें से 2 लोग रेकी और निगरानी के लिए बाहर खड़े थे, जबकि बाकी लोग घर में घुसे थे। गिरोह के सभी सदस्य बिहारशरीफ और नालंदा जिले के ही रहने वाले हैं। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और शेष लूटी गई संपत्ति की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। झारखंड के जामताड़ा से हुई गिरफ्तारी पुलिस टीम ने अपराधियों का पीछा किया और झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना अंतर्गत जुम्मन मोड़ के पास एक चाय की दुकान से चारों को पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर चारों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों में मुख्य सरगना अजीत सिंह, संजीव सिंह, बिट्टू कुमार और आदित्य कुमार शामिल हैं। ये सभी नालंदा जिले के दीपनगर थाना अंतर्गत श्यामनगर के रहने वाले हैं। इमादपुर डकैती कांड में था इसी गैंग का हाथ एसपी ने एक और खुलासा करते हुए बताया कि इसी साल बिहार थाना क्षेत्र के इमादपुर में डकैती हुई थी। जिसमें यही गैंग शामिल था। पुलिस इस कांड में गिरफ्तार अपराधियों को रिमांड पर लेगी और इमादपुर वाले मामले में भी उनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर कार्रवाई करेगी। गिरफ्तार मुख्य सरगना अजीत सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है, वह पहले भी सजायाफ्ता रह चुका है और फरवरी 2025 में ही जेल से छूटा था।
Source link
नालंदा में 1.25 करोड़ की डकैती का 5वीं आरोपी अरेस्ट:पीड़ित बीज कारोबारी का ड्राइवर रह चुका है, 10 दिन की रेकी के बाद की थी वारदात
