![]()
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि, राजनीति में आने के बाद सांसद अंडे फेंके जाने से डरते हैं जबकि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने गोलियां तक झेली थीं। दरअसल महुआ ने हेट स्पीच मामले में पुलिस के सामने पेश होने के कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी। महुआ ने तर्क दिया था कि मुझे अपने निर्वाचन क्षेत्र के थाने में पेश होना है। पिछली बार जब मैं वहां गई थी तो मुझे धमकी दी गई और अंडे फेंके गए थे। महुआ ने सुप्रीम कोर्ट ने अपनी याचिका में कहा कि उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बयान देने की अनुमति मिलनी चाहिए। हालांकि सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की बेंच ने हस्तक्षेप से इनकार करते हुए कहा कि वह हाईकोर्ट के आदेश में दखल नहीं देगा। इसके बाद महुआ मोइत्रा की ओर से याचिका वापस ले ली गई और मामला खारिज हो गया। जुलाई में हेट स्पीच दी, मामला हाईकोर्ट फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
Source link
सुप्रीम कोर्ट बोला- सांसद अंडे फेंके जाने से डरते हैं:स्वतंत्रता सेनानियों ने गोलियां झेलीं, महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुनवाई से इनकार
