Headlines

भागलपुर में सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत:रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे, अज्ञात वाहन रौंदकर फरार; अस्पताल में दोनों ने तोड़ा दम




भागलपुर में सड़क हादसे में घायल दो चचेरे भाइयों की शुक्रवार को मायागंज अस्पताल में मौत हो गई। दोनों गुरुवार को रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना शाहकुंड थाना क्षेत्र के शंभूगंज-अमरपुर स्टेट हाईवे-85 पर किरणपुर मदरसा के पास की है। मृतकों की पहचान किरणपुर निवासी सौरभ कुमार (30) और नीतीश कुमार (23) के रूप में की गई। दोनों एक ही बाइक से वेल्थु गांव स्थित अपने एक रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से तत्काल शाहकुंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान मायागंज में दोनों की मौत हो गई। अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी समेत भागा ड्राइवर बताया जा रहा है कि घटना के वक्त अंधेरा था, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात वाहन चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। वहीं, सड़क पर पड़े दोनों घायलों को देखकर स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत डायल 112 को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा उसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने बॉडी का कराया पोस्टमार्टम मृतक नीतीश के पिता विश्वरंजन हांसदा ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें फोन के माध्यम से घटना की जानकारी रात करीब 10 बजे के बीच मिली। उन्होंने बताया कि मृतकों में एक मेरा बेटा नीतीश था, जबकि दूसरा भतीजा था। मामले पर शाहकुंड थानेदार पवन ने बताया कि बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश में जुट गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *