Headlines

आतंकी पन्नू का दावा-जालंधर के स्कूल में फहराया खालिस्तानी झंडा:बोला-जबरन स्वतंत्रता का जश्न नहीं थोपा जा सकता; सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस अलर्ट




जालंधर के शाहकोट इलाके के तहत आने वाले सरकारी मिडिल स्कूल कोटला हेरां में दीवार और प्रिंसिपल के दफ्तर के बाहर खालिस्तानी झंडा फहराने का दावा किया गया है। प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (SFJ) के प्रमुख आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो में यह दावा किया। पन्नू ने यह भी कहा कि जिन लोगों पर लोहे की मुट्ठी से शासन किया गया हो, उन पर जबरन स्वतंत्रता का जश्न नहीं थोपा जा सकता। SFJ ने घटना का एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें झंडा लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। 15 अगस्त से ठीक पहले हुई इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गए हैं। अभी पुलिस की तरफ से घटना की पुष्टि नहीं हो पाई है। पन्नू ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत मान स्वतंत्रता दिवस पर जहां-जहां झंडा फहराएंगे वहां उनका विरोध किया जाएगा। जालंधर जिले के कोटला हेरां स्थित सरकारी मिडिल स्कूल का बताया वीडियो यह मामला जालंधर के कोटला हेरां स्थित सरकारी मिडिल स्कूल का है, जहां अज्ञात तत्वों ने प्रिंसिपल के दफ्तर के पास खालिस्तान जनमत संग्रह का झंडा लगा दिया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और झंडे को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर पंजाब के छात्रों और युवाओं को भड़काने की नीयत से पन्नू ने अपना संदेश जारी किया है। पन्नू ने पंजाब के युवाओं से कहा कि वह स्वतंत्रता दिवस के आयोजनों का हिस्सा न बनें। पंजाब की धरती पर भारतीय तिरंगा फहराने से परहेज करें: पन्नू
अलगाववादी पन्नू ने धमकी भरे लहजे में चेतावनी दी कि पंजाब की धरती पर भारतीय तिरंगा लहराने से परहेज किया जाए। पन्नू के अनुसार, यदि प्रशासनिक अधिकारी या स्कूल प्रबंधन दिल्ली के आकाओं को खुश करने के लिए पंजाब के छात्रों पर यह समारोह जबरन थोपेंगे, तो युवाओं द्वारा उनका विरोध किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *