![]()
संसद के सत्र के दौरान विपक्ष के लगातार हंगामे और कार्यवाही बाधित होने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी निशाना साधा है। गिरिराज सिंह ने संसद में जारी गतिरोध को दुखद बताते हुए लोकसभा अध्यक्ष से हंगामा करने वाले सांसदों की अटेंडेंस और वेतन काटने की मांग की है। ‘काम नहीं तो दाम नहीं, स्पीकर फुटेज देखकर काटें वेतन’ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि स्पीकर के बार-बार आग्रह करने के बावजूद विपक्षी सांसद सदन की मर्यादा का पालन नहीं कर रहे हैं। इससे बड़ा दुखद और कुछ नहीं हो सकता। स्पीकर इतने आग्रहपूर्ण शब्दों में कहते हैं, फिर भी इन पर कोई असर नहीं होता। ये संसद में आकर हाजिरी पर दस्तखत करेंगे, जेब में जनता के पैसे (सैलरी) लेंगे और शर्म भी नहीं आती। मैं लोकसभा अध्यक्ष से निवेदन करूंगा कि अगर इन्हें शर्म नहीं है, तो आप कैमरे में देखें कि कौन लोग यह काम कर रहे हैं। उन सभी का वेतन और अटेंडेंस काट देनी चाहिए। अगर विपक्ष के नेताओं में जरा भी नैतिक जिम्मेदारी बची है, तो उन्हें खुद कहना चाहिए कि काम नहीं तो दाम नहीं, काम नहीं करेंगे तो तनख्वाह भी नहीं लेंगे। विदेशी पैसों पर फैला रहे उपद्रव गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और विपक्षी दलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष नहीं चाहता कि एफसीआरए (Foreign Contribution Regulation Act) जैसा कड़ा कानून या संशोधन बिल पास हो। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहर से आने वाले फंड के जरिए देश में अशांति फैलाने की साजिश रची जा रही है। राहुल गांधी और विपक्ष इसलिए संसद नहीं चलने दे रहें कि FCRA जैसा बिल न आ सके। ये चाहते हैं कि बाहर से पैसा आता रहे और यहां उपद्रव फैलाते रहें। जॉर्ज सोरोस जैसी ताकतों से पैसे आते हैं, राहुल गांधी तोते की तरह वही पाठ पढ़कर आते हैं। देश के लोगों को भड़काने का काम करते हैं। देश को लूटने और चीन को जमीन देने पर मांगा जवाब गिरिराज सिंह ने भोजपुरी में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘रउआ के खानदान चार पुश्त से भारत के लुटत रहे, 40 हजार वर्ग किलोमीटर जमीन चाइना के दे देहल बा। माफी मांगे के चाही तोहरा के चार पुश्त के लिए, समझली, अब न चली, बहुत हो गईल। देश के लूटे वाला के जनता चिन्हतिया। राहुल जी अब एह देश में एह तरह के राजनीति के कौनो जगह नइखे। जनता सब देखत बा, समय पर जवाबो देत बा।’
Source link
'विपक्षी सांसद सदन की मर्यादा का पालन नहीं कर रहे':गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी घेरा, बोले- काम नहीं तो दाम नहीं, स्पीकर फुटेज देखकर काटें वेतन
