Headlines

'सर तन से जुदा मानसिकता वालों को मिले फांसी':सीतामढ़ी में उदय मर्डर केस में भाजपा जिलाध्यक्ष परिजनों से मिले




सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र के मधुबन चौक पर चाय दुकानदार उदय कुमार दास की निर्मम हत्या के बाद राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। घटना के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया, निजी स्तर पर आर्थिक सहायता प्रदान की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस हत्याकांड को बेहद जघन्य और अमानवीय बताया। ”हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी” उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि मामले की स्पीड ट्रायल के माध्यम से सुनवाई कर आरोपी को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की वारदात करने का दुस्साहस न कर सके। मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि ‘सर तन से जुदा’ जैसी हिंसक और कट्टर मानसिकता रखने वाले लोगों के लिए सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है। ऐसे अपराधियों के खिलाफ कानून के तहत सबसे कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराध और भय का माहौल बनाने वाले असामाजिक तत्वों के प्रति किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाली हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कानून पर भरोसा बनाए रखने की अपील भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। निर्दोष लोगों की इस तरह निर्मम हत्या किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने आम लोगों से भी शांति, सामाजिक सौहार्द और कानून पर भरोसा बनाए रखने की अपील की। मधुबन चौक पर पैसे के विवाद में मुर्गा दुकानदार आफताब आलम ने चाय दुकानदार उदय कुमार दास का बीच सड़क पर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। सीतामढ़ी एसपी अमित रंजन ने बताया कि घटना के तुरंत बाद मुख्य आरोपी आफताब आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *