Headlines

गीदड़ के हमले में 7 साल के बच्चे की मौत:समस्तीपुर में घर के बाहर खेलने के दौरान हमला, बचाने पहुंचे 5 लोग भी घायल




समस्तीपुर के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के रन्ना गांव में गीदड़ के हमले में 7 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना में आधा दर्जन अन्य ग्रामीण भी घायल हुए हैं। मृतक की पहचान रन्ना गांव के वार्ड 16 के रहने वाले रंजीत मंडल के 7 साल के बेटे रौनक कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि रौनक अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक एक गीदड़ ने उस पर हमला कर दिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। बचाने पहुंचे 5 अन्य लोगों को भी गीदड़ ने किया घायल बच्चे को बचाने के लिए जब आसपास के लोग दौड़े, तो गीदड़ ने उन पर भी हमला कर दिया। इस हमले में उदयनाथ (20 वर्ष), अनीता देवी (30 वर्ष), अंकित कुमार (10 वर्ष) सहित दो अन्य ग्रामीण घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए शिवाजीनगर अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने रौनक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसका उपचार शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। दो भाइयों में बड़ा था रौन, पिता करते हैं मजदूरी मृतक के मौसा रामकुमार मंडल ने बताया कि रौनक दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता रंजीत मंडल गांव में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार, गीदड़ अचानक आबादी वाले इलाके में घुस आया और जिसने भी उसे भगाने की कोशिश की, उस पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही शिवाजीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया। पुलिस ने घायलों के इलाज की भी जानकारी ली। वन विभाग और प्रशासन से गीदड़ को पकड़ने की मांग ग्रामीण अनिल कुमार पवन कुमार एवं अमर कुमार ने ने वन विभाग और प्रशासन से मांग की है कि गीदड़ को पकड़ने तथा गांव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। शिवाजीनगर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गीदड़ के हमले में एक बच्चे की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले में आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
इस घटना के बाद पूरे रन्ना गांव में दहशत का माहौल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *