![]()
नुआंव थाना क्षेत्र के बिंदपुरवा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका के पिता ने पति और ससुराल वालों पर बेल्ट से पिटाई करने और जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। 5-6 साल पहले हुई थी शादी मृतका की पहचान सुंदरी देवी के रूप में हुई है, जिसकी शादी लगभग 5-6 साल पहले हुई थी। मृतका के पिता शंकर बिंद दुर्गावती थाना क्षेत्र के बबनपुरा गांव के निवासी हैं। पिता के अनुसार, घटना से कुछ समय पहले सुंदरी देवी ने अपनी बड़ी बहन को फोन पर बताया था कि उसका पति और ससुराल के अन्य लोग उसे बेल्ट से पीट रहे हैं। उसने रोते हुए लगातार मारपीट की जानकारी दी थी। ससुराल वालों ने तबीयत खराब होने की बात कही पीड़ित पिता का आरोप है कि मारपीट के बाद ससुराल वालों ने उनकी बेटी को जान से मारने की नीयत से जहर दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जब परिजनों ने सुंदरी से संपर्क करने की कोशिश की, तो ससुराल वालों ने गुमराह करते हुए उसकी तबीयत खराब होने की बात कही। थानाध्यक्ष बोले- मामले की जांच की जा रही पीड़ित परिवार ने इस संबंध में स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहनिया थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि मायके पक्ष द्वारा अभी तक थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आवेदन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Source link
बहन से बोली-'पति-ससुराल के लोग बेल्ट से पीटते हैं':नुआंव में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता बोले- 'बेटी को जहर दे दिया'
