Headlines

स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक संस्थानों पर फहराएं 'राष्ट्रीय ध्वज':शिवहर में हर घर तिरंगा अभियान, साइकिल रैली-क्विज का आयोजन




शिवहर में आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को ऐतिहासिक और जनभागीदारी वाला बनाने की तैयारी चल रही है। बुधवार को जिलाधिकारी प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें अभियान के सफल संचालन के लिए सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बैठक में कहा कि इस बार अभियान का उद्देश्य केवल घर-घर तिरंगा फहराना नहीं, बल्कि इसे जन-आंदोलन का स्वरूप देना है। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के प्रत्येक घर, सरकारी कार्यालय, विद्यालय, महाविद्यालय और सार्वजनिक संस्थान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। साथ ही, अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। प्रत्येक प्रखंड में 4,000 तिरंगे उपलब्ध कराएं बैठक के दौरान, जीविका डीपीएम को प्रत्येक प्रखंड में 4,000 तिरंगों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पंचायतवार वितरण योजना तैयार करने, घर-घर संपर्क अभियान चलाने तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों और नागरिक समाज को अभियान से जोड़ने का आदेश दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी को विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कराने का दायित्व सौंपा गया। तिरंगा रंगोली और चित्रकला का आयोजन जिलाधिकारी ने आगामी 12 अगस्त को जिला एवं प्रखंड स्तर पर समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, तिरंगा वितरण, बाइक एवं साइकिल रैली, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, तिरंगा रंगोली, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, त्रिवर्णीय रोशनी तथा “सेल्फी विद तिरंगा” जैसे आयोजनों के माध्यम से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं उपयोग से जुड़े फ्लैग कोड के पालन पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, ‘वंदे मातरम् @150 वर्ष’ कार्यक्रम को भी व्यापक स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। अंत में, जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने जिलेवासियों से अपील की कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लें और अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *