Headlines

ट्यूशन जा रहे 2 बच्चों की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत:नालंदा में 3 घंटे तक सड़क जाम, गांव के लोग बोले- ड्राइवर ने नशे में रौंदा




नालंदा के मानपुर थाना क्षेत्र के सिंथु गांव के पास शुक्रवार शाम साइकिल से ट्यूशन पढ़ने जा रहे दो बच्चों की सड़क हादसे में मौत हो गई। आरोप है कि नशे में तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रैक्टर ने दोनों बच्चों को पहले साइकिल में टक्कर मारी। जब दोनों बच्चे सड़क पर गिर गए तो उन्हें ट्रैक्टर के ड्राइवर ने रौंद दिया। घटना में दोनों बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आक्रोशित परिजन और गांव के लोगोंं ने शाम करीब चार बजे से शाम सात बजे तक यानी 3 घंटे तक ग्रामीण सड़क को जाम रखा। उधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गांव के लोगों को समझाने बुझाने में जुट गई। जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी ड्राइवर ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को घटनास्थल से जब्त कर लिया और फरार ड्राइवर की तलाश में जुट गई। ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था मासूम, दोस्त संग जा रहा था ट्यूशन मृत बच्चों की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के विशुनपर गांव निवासी रामभजन चौहान का पुत्र 8 ऋषिकेश कुमार के रूप में की गई है। इन दिनों वह अपने ननिहाल सिंथु टाड़ापर गांव में रहकर पढ़ाई कर रहा था। जबकि सिंथु गांव निवासी रंजीत चौहान का पुत्र 6 पंकज कुमार की भी हादसे में मौत हो गई है। सिंथु हाई स्कूल के पास ही ऋषिकेश के मामा गौतम कुमार ट्यूशन पढ़ाने का काम करते हैं। शुक्रवार को ऋषिकेश और पंकज एक ही साइकिल पर सवार होकर अपने मामा के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए निकले थे। रास्ते में तेज रफ्तार और नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी और उन्हें कुचल दिया। मुआवजा और आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग बच्चों की मौत की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, वे बदहवास हालत में घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। बच्चों के क्षत-विक्षत शव देखकर मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश और चिंता है। लोगों का कहना है कि जब नशे में धुत चालक इस तरह सड़कों पर मौत बनकर गाड़ियां दौड़ाएंगे, तो वे अपने छोटे बच्चों को पढ़ाई-लिखाई के लिए स्कूल या ट्यूशन कैसे भेजेंगे। फिलहाल परिजन मौके पर ही मुआवजा और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और शव को उठने नहीं दे रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई: ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। सदर डीएसपी-1 अमरनाथ ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य और नियंत्रण में है। दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है, लेकिन उसका चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस फरार चालक की पहचान करने में जुटी है और परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *