Headlines

किशनगंज में कपड़ा धोने गई युवती कनकई नदी में डूबी:5 दिन बाद पूर्णिया में मिला शव, एसडीआरएफ का रेस्क्यू खत्म, गांव में मातम




किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लौचा में कनकई नदी में डूबी 20 वर्षीय युवती का शव 5 दिन बाद गुरुवार को बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कपड़ा धोने गई थी युवती
जानकारी के अनुसार लौचा वार्ड नंबर 4 निवासी गौसिया परवीन, पिता महबूब आलम, रविवार की सुबह कपड़ा धोने के लिए कनकई नदी किनारे गई थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। घटना के समय नदी किनारे खेल रहे कुछ बच्चों और ग्रामीणों ने उसे डूबते देखा। लोगों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन तेज धारा के कारण वह डूबती चली गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जिला पार्षद प्रतिनिधि इमरान आलम ने एसडीआरएफ को सूचित किया। इसके बाद एसडीआरएफ की दो टीम मौके पर पहुंची और लगातार 5 दिनों तक रेस्क्यू अभियान चलाया। आज गुरुवार को मृतका का शव पूर्णिया जिले के रौटा थाना क्षेत्र अंतर्गत खातटोली घाट के पास पानी में तैरता मिला। घाट के समीप कुछ लोगों ने शव को देखा और तुरंत पुलिस के साथ परिजनों को सूचना दी। पुलिस के अनुसार परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया और उसे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। इस दुखद घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। गौसिया के घर में हर कोई गमगीन है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *