Headlines

US Iran War Air Strike LIVE Update; Donald Trump | Hormuz Strait


तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी5 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
अमेरिका ने बुधवार देर रात ईरान के 90 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए। - Dainik Bhaskar

अमेरिका ने बुधवार देर रात ईरान के 90 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए।

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर होर्मुज स्ट्रेट में दखल दिया तो करारा जवाब दिया जाएगा। ईरानी न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक, IRGC ने कहा कि अमेरिका ने हमला जारी रखा तो होर्मुज सामान्य नहीं हो पाएगा और कई देशों को आर्थिक नुकसान होगा।

दूसरी ओर, ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने बताया कि अमेरिका ने उत्तरी ईरान में चीन और रूस से जुड़े एक रणनीतिक रेलवे पुल पर क्रूज मिसाइल से हमला किया।

अमेरिका ने पिछले 2 दिनों में ईरान के 170 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन दागे हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, हमलों में एयर डिफेंस सिस्टम, ड्रोन और मिसाइल भंडार, सैन्य स्पीड बोट और होर्मुज स्ट्रेट के पास तटीय इलाकों में मौजूद सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।

बुशहर पर अमेरिकी हमले के बाद आग और धुआं उठता नजर आया।

बुशहर पर अमेरिकी हमले के बाद आग और धुआं उठता नजर आया।

ईरान के होर्मोजगान प्रांत के कुहेस्तक में अमेरिकी हमले के बाद बंदरगाह क्षेत्र से धुआं उठता दिखाई दिया। यह बंदरगाह होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित है।

ईरान के होर्मोजगान प्रांत के कुहेस्तक में अमेरिकी हमले के बाद बंदरगाह क्षेत्र से धुआं उठता दिखाई दिया। यह बंदरगाह होर्मुज स्ट्रेट के पास स्थित है।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

  1. अमेरिका ने ईरान के 80 ठिकानों पर हमले किए: अमेरिकी सेना ने मंगलवार देर रात ईरान के 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। अमेरिका ने बताया कि यह ईरान के होर्मुज में जहाजों पर हमले के जवाब में किया गया है।
  2. ट्रम्प बोले- ईरान से सीजफायर खत्म: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने NATO समिट के दौरान कहा कि ईरान के साथ हुआ सीजफायर समझौता (MoU) अब खत्म हो चुका है और अब वह ईरान से कोई डील नहीं करना चाहते।
  3. ईरान बोला- बहरीन और कुवैत में 85 ठिकानों को निशाना बनाया: ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने बहरीन और कुवैत में 85 अमेरिकी सैन्य ठिकानों को मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया। इसमें अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट मुख्यालय और अली अल-सलेम एयर बेस भी शामिल बताए गए।
  4. ईरान बोला- अमेरिका से आगे की बातचीत नहीं होगी: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि धमकियों के माहौल में अमेरिका से कोई बातचीत या समझौता नहीं होगा, पहले अमेरिका को पुराने समझौतों का सम्मान करना होगा।
  5. हमलों के बाद होर्मुज से भारतीय झंडे वाला जहाज वापस लौटा: CNN के मुताबिक, होर्मुज में बढ़ते तनाव के बाद कुवैत का 20 लाख बैरल कच्चा तेल लेकर जा रहा भारतीय झंडे वाला टैंकर ‘लीला वादिनार’ बुधवार को होर्मुज स्ट्रेट के पास ओमान के तट से वापस लौट गया।

मिडिल ईस्ट के हालात से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

01:05 AM10 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

रूस बोला- समझौते में सभी पक्षों का हित शामिल हो

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिका-ईरान युद्ध को निष्पक्ष तरीके से खत्म करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि कोई भी समझौता ऐसा होना चाहिए जिसमें सिर्फ लड़ने वाले देशों का ही नहीं, बल्कि सभी पक्षों का हित शामिल हो।

पत्रकारों से बात करते हुए लावरोव ने कहा कि इस मौजूदा स्थिति के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ रहा है। इससे न केवल ईरान, उसके पड़ोसी देश और अमेरिका, बल्कि दुनिया के बाकी सभी देश भी किसी न केवल किसी रूप में प्रभावित हो रहे हैं।

12:45 AM10 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

खामेनेई को इमाम रजा दरगाह में दफनाया गया

गुरुवार को ईरान के मशहद शहर में इमाम रजा दरगाह में पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दफनाया गया। इस दौरान उनके बेटे और नए सर्वोच्च नेता मोझताबा खामेनेई सार्वजनिक रूप से कहीं नजर नहीं आए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोझताबा खामेनेई इस साल की शुरुआत में हुए अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों में घायल हो गए थे, जिसके बाद से वे सार्वजनिक मंचों से पूरी तरह दूर हैं।

12:17 AM10 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- हमारे दो सैन्य ठिकानों पर अमेरिका का हमला

ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि गुरुवार शाम को दो अलग-अलग शहरों में स्थित दो ईरानी सैन्य ठिकानों को कई हमलों में निशाना बनाया गया है।

हालांकि, एक अमेरिकी अधिकारी ने सीएनएन (CNN) को बताया कि अमेरिकी सेना इस समय कोई हमला नहीं कर रही है।

11:47 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी सांसद ने ट्रम्प को चेतावनी दी

डेमोक्रेटिक सीनेटर एड मार्की ने ईरान के साथ जारी सैन्य संघर्ष को लेकर डोनाल्ड ट्रम्प की आलोचना की है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस (संसद) के विरोध के बावजूद ट्रम्प इस युद्ध को आगे बढ़ा रहे हैं।

मार्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि ट्रंप ईरान पर फिर से हमले कर रहे हैं और कह रहे हैं कि युद्धविराम खत्म हो चुका है, जबकि कांग्रेस पहले ही इस गैर-जिम्मेदाराना युद्ध को खत्म करने के लिए द्विदलीय आधार पर वोट कर चुकी है।

11:10 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका बोला- हमलों के बीच भी बातचीत जारी

एक अमेरिकी अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया है कि हमलों के बावजूद अमेरिका अभी भी ईरान के साथ विवाद सुलझाने की कोशिशों में जुटा हुआ है। अधिकारी के मुताबिक, ईरान के साथ तकनीकी स्तर की बातचीत लगातार जारी है।

10:34 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका का दावा- होर्मुज पर ईरान का कब्जा नहीं

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने होर्मुज को लेकर ईरानी मीडिया के दावों को खारिज कर दिया है।अमेरिकी सेना का कहना है कि ईरान का यह दावा गलत है कि इस जलमार्ग से गुजरने के लिए केवल ईरान द्वारा तय किए गए रास्तों का उपयोग करना अनिवार्य है।

CENTCOM ने स्पष्ट किया है कि होर्मुज पर ईरान का नियंत्रण नहीं है। अमेरिकी सेना के मुताबिक, उन्होंने यहां से 800 से अधिक व्यावसायिक जहाजों और 38 करोड़ बैरल कच्चे तेल को सुरक्षित रूप से गुजरने में मदद की है।

10:13 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

पिछले 2 दिन में ईरान में 14 लोगों की मौत

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि पिछले दो दिनों में अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 78 लोग घायल हुए हैं।

मंत्रालय के मुताबिक, इस दौरान अमेरिका ने ईरान के पांच प्रांतों में हवाई हमले किए। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

09:32 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

दावा- ईरान के कोनारक में एयरस्ट्राइक

ईरान की न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक, दक्षिणी ईरानी शहर कोनारक के गवर्नर मोहम्मद यूनुस हक्कानी ने बताया है कि लड़ाकू विमानों ने वहां के नौसैनिक सैन्य क्षेत्र को दो चरणों में निशाना बनाया है।

गवर्नर हक्कानी ने कहा कि नौसैनिक सैन्य क्षेत्र में दो धमाकों की आवाजें सुनी गईं और दुश्मन के लड़ाकू विमानों ने इस इलाके पर दो बार हमला किया। उन्होंने आगे बताया कि बचाव दल, सुरक्षा बल और अन्य संबंधित एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंच गई हैं। इस हमले और इससे जुड़ी जानकारियों की जांच शुरू कर दी गई है।

09:16 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

नेतन्याहू और ट्रंप ने फोन पर बात की

इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फोन पर बातचीत की है। ट्रंप ने इजराइली प्रधानमंत्री को खाड़ी में अमेरिका के ताजा कदमों की जानकारी दी है।

वहीं, नेतन्याहू ने तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगन और उनके मंत्रियों द्वारा इजराइल के अस्तित्व के खिलाफ दिए गए बयानों पर गहरी चिंता जताई।

08:26 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान और सऊदी के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत

ईरान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने सऊदी के विदेश मंत्री के साथ सुरक्षा स्थिति पर फोन पर चर्चा की है। इस बातचीत में दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय तनाव को कम करने और कूटनीतिक रास्तों को खुला रखने पर जोर दिया है।

07:38 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका बोला- हम अब ईरान पर कोई हमला नहीं कर रहे हैं

अमेरिका ने न्यूज एजेंसी अल जजीरा से पुष्टि की है कि वह इस समय ईरान पर कोई हमले नहीं कर रहा है। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी सेना ने पिछले कुछ घंटों में ईरान के भीतर किसी भी तरह के हवाई हमले नहीं किए हैं।

07:33 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान की चेतावनी- होर्मुज स्ट्रेट में दखल दिया तो जवाब मिलेगा

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वह होर्मुज स्ट्रेट और आसपास के इलाकों में जहाजों की आवाजाही में दखल न दे। IRGC ने कहा कि इस अहम समुद्री रास्ते पर विदेशी देशों का कोई अधिकार नहीं है।

IRNA के मुताबिक, IRGC ने बयान में कहा कि अगर अमेरिका ने यहां सैन्य कार्रवाई जारी रखी तो ईरान की ओर से करारा जवाब दिया जाएगा। साथ ही होर्मुज स्ट्रेट को धीरे-धीरे सामान्य करने की प्रक्रिया भी प्रभावित होगी और इस रास्ते पर निर्भर देशों के आर्थिक हितों को नुकसान पहुंचेगा।

06:38 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के बंदर अब्बास शहर में धमाका

ईरान की न्यूज एजेंसी मेहर के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने बंदर अब्बास शहर में धमाकों की आवाजें सुनी हैं। हालांकि, धमाकों के बारे में अभी और जानकारी आना बाकी है। वहां के स्थानीय निवासी इस घटना की पुष्टि कर रहे हैं।

06:19 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान, तुर्किये और ओमान के विदेश मंत्रियों में बातचीत

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने गुरुवार को तुर्किये और ओमान के विदेश मंत्रियों से अलग-अलग फोन पर बात की। ईरान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, बातचीत में होर्मुज स्ट्रेट में ईरानी हमले और क्षेत्र से जुड़े दूसरे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

तीनों देशों ने तनाव और न बढ़े, इसके लिए बातचीत और कूटनीतिक रास्ता अपनाने पर जोर दिया। साथ ही क्षेत्रीय मुद्दों पर लगातार संपर्क और आपसी समन्वय बनाए रखने की बात कही।

05:55 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल बोला- हम लड़ाई के लिए पूरी तैयार

इजराइल के रक्षा मंत्री ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर ईरान पर और भी ज्यादा ताकत से हमला करने के लिए तैयार है।

एक सैन्य समारोह में उन्होंने ने कहा कि सेना दोबारा लड़ाई शुरू करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद और अलर्ट पर है। इजराइली वायुसेना के हाथ बहुत लंबे हैं और वे यमन से लेकर ईरान तक कहीं भी पहुंच सकते हैं।

05:37 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइली सेना हाई अलर्ट पर

इजराइली सेना के प्रमुख इयाल जमीर ने कहा है कि उनकी सेना हाई अलर्ट पर है। वे ईरान और लेबनान की गतिविधियों पर पैनी नजर रख रहे हैं। सेना पूरी तरह मुस्तैद है। वायुसेना के सैकड़ों विमान तुरंत उड़ान भरने के लिए तैयार खड़े हैं। साथ ही, हजारों सैनिक युद्ध की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

जमीर ने चेतावनी देते हुए कहा कि वे इस समय भी ईरान और लेबनान पर नजर रखे हुए हैं और तुरंत कार्रवाई के लिए तैयार हैं। उन्होंने साफ कहा कि जो भी उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कड़ा कदम उठाया जाएगा।

05:12 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान का दावा- पश्चिम एशिया में अमेरिकी कमांड सेंटर तबाह

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने पश्चिम एशिया में अमेरिकी सेना के कमांड सेंटर को पूरी तरह तबाह कर दिया है।

IRGC ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने दोबारा हमला किया तो क्षेत्र में मौजूद उसके सभी सैन्य ठिकानों पर जोरदार हमले किए जाएंगे।

04:53 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

नेतन्याहू बोले- ईरान के साथ युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है। इजराइली मीडिया के मुताबिक, नेतन्याहू ने कहा, “ईरानी शासन को बड़ा झटका लगा है। हमारी नीति साफ है कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने देंगे, चाहे कोई समझौता हो या नहीं। युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है और हमारे सामने नई चुनौतियां आ रही हैं।”

04:31 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान का दावा- अमेरिकी MQ-9 ड्रोन मार गिराया

ईरान ने दावा किया है कि बुधवार को IRGC की एयर डिफेंस सिस्टम ने अमेरिकी MQ-9 ड्रोन का पता लगाया, उसे रोका और फिर मार गिराया। IRNA के मुताबिक, यह कार्रवाई ईरान के एकीकृत एयर डिफेंस नेटवर्क से जुड़ी आधुनिक रक्षा प्रणाली के जरिए की गई।

03:44 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

मशहद में खामेनेई की अंतिम यात्रा की 5 तस्वीरें

02:57 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ने ईरान में चीन और रूस से जुड़े रेलवे पुल पर हमला किया

ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि अमेरिका ने उत्तरी ईरान में एक रणनीतिक रेलवे पुल पर बमबारी की है, जो चीन और रूस से जुड़े अहम रेल मार्ग का हिस्सा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, गोलिस्तान प्रांत में स्थित ओगताय खान रेलवे पुल पर गुरुवार सुबह अमेरिकी क्रूज मिसाइल से हमला किया गया। यह पुल ईरान के उस महत्वपूर्ण रेल कॉरिडोर को जोड़ता है, जो चीन और तुर्कमेनिस्तान तक पहुंचता है।

02:47 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकरों की आवाजाही लगभग थमी

रॉयटर्स के मुताबिक, गुरुवार को होर्मुज स्ट्रेट से तेल टैंकरों की आवाजाही लगभग ठप रही। सुबह के शुरुआती घंटों में सिर्फ दो टैंकर गुजर पाए।

इनमें ईरान के खार्ग द्वीप से कच्चा तेल लेकर निकला सुपरटैंकर ‘बर्ग 1’ भी शामिल था, जिस पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाए हैं। दूसरा टैंकर ‘वेल सेल’ था, जो मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला केमिकल टैंकर है। यह जानकारी समुद्री विश्लेषण कंपनी क्लेपर के आंकड़ों के आधार पर दी गई है।

02:37 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

कतर और UAE ने ईरान के हमलों की निंदा की

कतर ने जॉर्डन, कुवैत और बहरीन पर ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों की कड़ी निंदा की है। कतर के विदेश मंत्रालय ने इन हमलों को क्षेत्रीय संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन बताया।

मंत्रालय ने सभी पक्षों से तनाव कम करने और बातचीत का रास्ता अपनाने की अपील की। कतर ने यह भी कहा कि वह अपने पड़ोसी देशों की सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले सभी रक्षात्मक कदमों का समर्थन करेगा।

वहीं UAE ने भी कुवैत और बहरीन पर ईरान के ताजा हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की। UAE के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ये हमले दोनों देशों की संप्रभुता का उल्लंघन हैं और उनकी सुरक्षा व स्थिरता के लिए खतरा हैं।

02:17 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान का दावा- जॉर्डन में अमेरिकी एयरबेस पर 10 मिसाइलें दागीं

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने गुरुवार को जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं।

IRGC के मुताबिक, निशाना उत्तर जॉर्डन का अजराक सैन्य अड्डा था, जिसे मुवाफ्फक सल्ती एयरबेस भी कहा जाता है। ईरान के साथ संघर्ष के दौरान अमेरिका ने यहां अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ाई है।

जॉर्डन सरकार के प्रवक्ता मोहम्मद अल मोमानी ने कहा कि सभी 10 मिसाइलों को हवा में ही रोककर नष्ट कर दिया गया।

02:15 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी हमले में IRGC के 3 सदस्य मारे गए

ईरान की मिजान न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अमेरिकी हवाई हमलों में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के 3 सदस्य मारे गए हैं।

01:54 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

रिपोर्ट- ईरान ने एक रात में 1 करोड़ बैरल तेल निर्यात के लिए भेजा

अल जजीरा के मुताबिक, ईरान ने एक ही रात में कम से कम 1 करोड़ बैरल कच्चा तेल और फ्यूल ऑयल निर्यात के लिए भेज दिया। अमेरिका की नौसैनिक नाकाबंदी फिर से लागू होने की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया।

टैंकर ट्रैकर्स डॉट कॉम के मुताबिक, अमेरिका ने अचानक 60 दिन की छूट खत्म कर दी, जिसके तहत ईरान को कुछ समय के लिए खुले तौर पर तेल बेचने की अनुमति मिली थी। इसके तुरंत बाद ईरान ने तेजी से तेल भेजना शुरू कर दिया।

01:34 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

इमाम रजा की दरगाह खास क्यों है जहां खामेनेई को दफनाया जा रहा?

शिया इस्लाम के आठवें इमाम रजा की दरगाह।

शिया इस्लाम के आठवें इमाम रजा की दरगाह।

शिया संप्रदाय के कुल 12 पवित्र इमामों में से इमाम रजा एकमात्र ऐसे इमाम हैं जिन्हें ईरान की धरती पर दफनाया गया है। बाकी के सभी इमाम या तो सऊदी अरब (मदीना) में हैं या इराक (नजफ, कर्बला, सामर्रा) में।

इमाम रजा शिया इस्लाम के आठवें इमाम माने जाते हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता से डरकर तत्कालीन शासक अब्बासी खलीफा ने जहर देकर हत्या करा दी थी।

जहां इमाम रजा को दफनाया गया, उस जगह का नाम बाद में ‘मशहद’ (शहीद होने की जगह) पड़ गया, जो आज ईरान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। मशहद शिया मुसलमानों के लिए मक्का, मदीना और कर्बला के बाद सबसे पवित्र स्थलों में से एक है। यहां हर साल दुनिया के कई देशों से लाखों शिया श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

01:12 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

मशहद में खामेनेई की अंतिम यात्रा इमाम रजा दरगाह की ओर बढ़ रही

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों के पार्थिव शरीर को लेकर ट्रक गुरुवार को मशहद की सड़कों से गुजरे। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोग उनके पार्थिव शरीर के साथ इमाम रजा दरगाह की ओर बढ़ रहे हैं, जहां उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

फर्स न्यूज एजेंसी लोग बड़े बैनर लेकर चलते दिखाई दिए, जिस पर अंग्रेजी में लिखा था, “हम ट्रम्प को मार देंगे”। लाल रंग के बैनर और लाल झंडों को खामेनेई की हत्या का बदला लेने के प्रतीक के तौर पर दिखाया गया। ईरानी मीडिया के मुताबिक, भीड़ “बदला-बदला” के नारे भी लगा रही थी।

12:51 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- अमेरिकी हमलों से होर्मुज स्ट्रेट सामान्य करना मुश्किल

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि अमेरिकी सैन्य हमलों से होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री आवाजाही को पूरी तरह सामान्य करना भी मुश्किल हो जाएगा।

अल जजीरा के मुताबिक, IRGC ने बयान में कहा कि युद्ध से पहले के मुकाबले होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही अभी करीब 50% तक बहाल हुई है। मौजूदा रुकावट के लिए उसने अमेरिका की दखलअंदाजी और मनमानी को जिम्मेदार ठहराया।

12:27 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

होर्मुज स्ट्रेट के पास बंदर अब्बास में फिर धमाके

ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट पर स्थित बंदर अब्बास शहर में एक बार फिर कई धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं।

12:27 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ने 2 दिन में 170 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावा किया है कि पिछले दो दिनों में उसकी सेना ने ईरान के 170 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर हमला किया है।

CENTCOM के मुताबिक, हमलों में एयर डिफेंस सिस्टम, ड्रोन और मिसाइल भंडार, सैन्य स्पीड बोट और होर्मुज स्ट्रेट के पास तटीय इलाकों में मौजूद सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।

अमेरिका का कहना है कि यह संख्या जून के आखिर में दो दिनों तक किए गए जवाबी हमलों की तुलना में करीब 14 गुना ज्यादा है।

12:18 PM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ने ईरान के बुशहर न्यूक्लियर फैसिलिटी को निशाना बनाते हुए हमला किया

ईरान के एक अधिकारी ने अमेरिका पर ईरान के एकमात्र बुशहर परमाणु बिजली फैसिलिटी के पास हवाई हमला करने का आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि यह हमला दोपहर करीब 12 बजे हुआ, यानी अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के हमले खत्म होने के दावे के कुछ घंटे बाद।

11:57 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के सिरिक में अमेरिकी हमले, 3 की मौत

ईरान की न्यूज एजेंसी ISNA के मुताबिक, अमेरिका ने सिरिक शहर में हमला किया।

स्थानीय अधिकारियों के हवाले से एजेंसी ने बताया कि इस हमले में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं।

11:56 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

मशहद में खामेनेई की अंतिम यात्रा शुरू

ईरान के मशहद शहर में अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। इसके लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं। ईरानी मीडिया के मुताबिक, खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों के पार्थिव शरीर को लेकर आने वाला वाहन पहुंचा गया है।

बड़ी संख्या में लोग इमाम रजा दरगाह की ओर बढ़ रहे हैं, जहां खामेनेई को दफनाया जाना है। कई लोग उनके निधन का बदला लेने के प्रतीक के रूप में लाल झंडे लहराते नजर आए।

11:48 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

जॉर्डन ने ईरानी मिसाइलें मार गिराने का दावा किया

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, जॉर्डन सरकार के प्रवक्ता मोहम्मद अल मोमानी ने कहा कि ईरान ने गुरुवार को उनकी तरफ मिसाइलें दागी जिसे सेना ने हवा में ही मार गिराया। साथ ही पूरे देश में चेतावनी देने वाले सायरन बजाए गए। फिलहाल किसी नुकसान या हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

11:25 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

खामेनेई को परिवार की मौजूदगी में दफनाया जाएगा

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को आज मशहद में केवल परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में दफनाया जाएगा।

CNN के मुताबिक, इस बीच नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई भी पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आ सकते हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि मुजतबा खामेनेई अंतिम संस्कार में शामिल होंगे या नहीं। पिछले एक हफ्ते से चल रहे सभी कार्यक्रमों में वह नजर नहीं आए।

अमेरिका और ईरान के बीच फिर बढ़े तनाव के बाद सुरक्षा चिंताएं भी बढ़ गई हैं। पिछले हफ्ते इजराइल ने कहा था कि नए सुप्रीम लीडर उसके निशाने पर हैं।

11:05 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- परमाणु संयंत्र और खार्ग द्वीप पर हमलों की खबरें गलत

बुशहर के गवर्नर मोहम्मद मोजफ्फरी ने कहा कि बुधवार सुबह अमेरिका ने बुशहर शहर पर फिर हमला किया, लेकिन परमाणु बिजली संयंत्र और खार्ग द्वीप को निशाना बनाए जाने की खबर गलत है।

10:42 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

जानिए ईरान का राजशाही से पश्चिमी देशों से टकराव तक का सफर

10:15 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- पुलों पर हमला युद्ध अपराध

ईरान ने अमेरिका पर दो पुलों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए इसे खुला युद्ध अपराध बताया है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि अमेरिकी सेना ने देश के पूर्वी हिस्से में मशहद जाने वाले रेलवे मार्ग पर बने दो पुलों को निशाना बनाया।

ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि पिछले 48 घंटों में अमेरिका ने अपराधी हमले किए हैं। अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर और पिछले महीने हुए सीजफायर समझौते का भी उल्लंघन किया है।

09:51 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

कुवैत में ईरानी हमले में एक घायल

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि गुरुवार को ईरान के हमलों में एक व्यक्ति घायल हुआ है। मंत्रालय ने दावा किया कि हमलों के दौरान कुवैत की सेना ने 3 बैलिस्टिक मिसाइल, 1 क्रूज मिसाइल और 10 ड्रोन को हवा में ही मार गिराया।

09:49 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के बुशहर में धमाकों की आवाजें सुनाई दी

ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बुशहर प्रांत में कई धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। बुशहर वही इलाका है, जहां ईरान का परमाणु बिजली संयंत्र स्थित है। फिलहाल धमाकों के कारण या किसी नुकसान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

09:29 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

भास्कर नॉलेजः सुप्रीम लीडर बनने से पहले भारत आए थे खामेनेई

खामेनेई 1980-81 के आसपास भारत आए थे। उस समय वे ईरान के सर्वोच्च नेता नहीं थे, बल्कि 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद उभरते हुए प्रमुख धार्मिक-राजनीतिक नेता थे। यह दौरा ईरान की नई सरकार के अंतरराष्ट्रीय संपर्क अभियान का हिस्सा माना जाता है।

09:04 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

मशहद में खामेनेई की अंतिम विदाई की तैयारी

खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले मशहद की सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं। अंतिम यात्रा और दफन की तैयारियां जारी हैं।

08:50 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

बहरीन में तीसरी बार बजे एयर रेड सायरन

बहरीन में गुरुवार को तीसरी बार एयर रेड सायरन बजाए गए। देश के गृह मंत्रालय ने लोगों के मोबाइल पर चेतावनी संदेश भेजा और कुछ इलाकों में इमरजेंसी सायरन सक्रिय किए।

08:09 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

पूर्व सुप्रीम लीडर का शव ईरान पहुंचा

खामेनेई का पार्थिव शरीर गुरुवार को इराक से ईरान के मशहद पहुंच गया है। ईरान ने विमान के मशहद पहुंचने का वीडियो भी जारी किया है।

खामेनेई के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार से पहले इराक के नजफ और कर्बला ले जाया गया था, जहां उनसे जुड़ी धार्मिक रस्में निभाई गईं। इसके बाद विशेष विमान से उनका पार्थिव शरीर मशहद लाया गया।

ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, खामेनेई को उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार मशहद स्थित इमाम रजा के रौजे के पास सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

07:46 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

खामेनेई के अंतिम संस्कार में देरी, शाम 4:30 बजे होगा

खामेनेई के अंतिम संस्कार में देरी हो गई है। ईरानी सरकारी टीवी के मुताबिक, इराक के नजफ और कर्बला में अंतिम यात्रा के दौरान उम्मीद से ज्यादा भीड़ जुटने के कारण कार्यक्रम तय समय से पीछे चला गया।

अब खामेनेई को भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे ईरान के मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। पहले अंतिम संस्कार सुबह होना था।

06:55 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

खामेनेई की अंतिम यात्रा से पहले मशहद में उमड़ी भीड़

खामेनेई की अंतिम यात्रा से पहले ईरान के मशहद शहर में बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं। अंतिम यात्रा शुरू होने में अभी कई घंटे बाकी हैं, लेकिन अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

ईरानी मीडिया के मुताबिक, खामेनेई का अंतिम संस्कार मशहद स्थित इमाम रजा के रौजे के पास किया जाएगा। इससे पहले उनका शव इराक के नजफ और कर्बला ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार से जुड़ी धार्मिक रस्में निभाई गईं।

06:01 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

खामेनेई का शव इराक से ईरान रवाना

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का शव इराक के नजफ से ईरान के मशहद ले जाया जा रहा है। ईरानी समाचार एजेंसी मेहर के मुताबिक, गुरुवार को मशहद में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पिछले छह दिनों में खामेनेई के शव को ईरान और इराक के कई शहरों में अंतिम दर्शन के लिए ले जाया गया। इस दौरान नजफ और कर्बला जैसे शिया समुदाय के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भी अंतिम संस्कार से जुड़ी रस्में निभाई गईं।

05:46 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी हमले के बाद तेहरान-मशहद ट्रेन सेवा बंद

अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने तेहरान-मशहद रेलवे लाइन पर यात्री ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं। ईरान रेलवे के मुताबिक, हमले में रेलवे लाइन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि मौके पर तकनीकी और ऑपरेशन टीमें भेज दी गई हैं और ट्रैक की मरम्मत का काम जारी है। अधिकारियों का कहना है कि रेल सेवा जल्द से जल्द बहाल करने की कोशिश की जा रही है। जिन यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई है, उन्हें सड़क मार्ग से मशहद पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

05:03 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने अमेरिका को पलटवार की धमकी दी

ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि अगर हमले जारी रहे तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा। ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने X पर लिखा, “हमला करोगे तो जवाब भी मिलेगा।”

गालिबाफ ने कहा कि अब अमेरिका की धमकियां और वादाखिलाफी बिना कीमत चुकाए नहीं रहेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि होर्मुज स्ट्रेट अमेरिकी दबाव से नहीं, बल्कि ईरान की शर्तों पर ही खुलेगा।

05:00 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के 7 प्रमुख शहरों पर अमेरिका का हमला

04:23 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अहवाज में अमेरिकी हमले में 3 लोगों की मौत

ईरान ने दावा किया है कि अमेरिकी एयरस्ट्राइक में अहवाज शहर के बाहरी इलाके में 3 लोगों की मौत हो गई। ईरानी सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के मुताबिक, हमले में कई अन्य लोग घायल हुए हैं।

03:53 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

US ने ईरान पर एयरस्ट्राइक का VIDEO जारी किया

CENTCOM ने ईरान पर हालिया एयरस्ट्राइक का वीडियो जारी किया है। CENTCOM ने दावा किया कि 8 जुलाई को हुए इस अभियान में ईरान के करीब 90 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।

अमेरिका के मुताबिक हमलों में एयर डिफेंस सिस्टम, तटीय निगरानी ठिकाने, मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज साइट, नौसैनिक ठिकाने और सैन्य लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया।

03:43 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका ने ईरान के 90 सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की

अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने ईरान में करीब 90 सैन्य ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, हमलों में एयर डिफेंस सिस्टम, तटीय निगरानी ठिकाने, मिसाइल और ड्रोन स्टोरेज साइट, नौसैनिक ठिकाने और सैन्य लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया।

03:06 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

IRGC का दावा- अमेरिका ने मशहद जाने वाले पुलों को निशाना बनाया

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने दावा किया है कि अमेरिका ने हालिया एयरस्ट्राइक में मशहद जाने वाले रास्तों के पुलों को निशाना बनाया। IRGC के मुताबिक यह हमला खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान ध्यान भटकाने और समारोह को प्रभावित करने के लिए किया गया।

इससे पहले ईरानी सरकारी ब्रॉडकास्टर IRIB ने दावा किया था कि अमेरिकी सेना ने गोलिस्तान प्रांत के अक टेकेह खान रेलवे ब्रिज पर सात मिसाइलें दागीं, जिनमें दो रेलवे ट्रैक पर फटीं।

02:42 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान पर अमेरिकी हमलों के बाद कच्चे तेल की कीमतें 1% बढ़ी

ईरान पर अमेरिका के नए हवाई हमलों का असर अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर दिखा है। गुरुवार को कारोबार के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में करीब 1% की बढ़त दर्ज की गई।

ब्रेंट क्रूड 78 सेंट यानी 1% बढ़कर 78.80 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं WTI क्रूड 74 सेंट यानी 1.01% की तेजी के साथ 74.26 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा।

तनाव बढ़ने से होर्मुज स्ट्रेट में तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। यही वजह है कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली।

02:39 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

बहरीन में फिर बजे एयर रेड सायरन

अमेरिका के ताजा हमलों के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। गुरुवार तड़के बहरीन में एयर रेड सायरन बजाए गए। गृह मंत्रालय ने लोगों से शांत रहने और नजदीकी सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की।

उधर, कुवैत की सेना ने कहा कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोकने के लिए कार्रवाई की। हालांकि बहरीन और कुवैत, दोनों ने यह नहीं बताया कि ये हमले किसने किए।

इस बीच ईरानी सेना ने दावा किया कि अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में उन्होंने बहरीन और कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है।

02:01 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ईरान समझौता करने को बेताब, लेकिन भरोसा नहीं

ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान समझौता करने के लिए बेताब है, लेकिन उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा कि ईरान ने कुछ समय पहले संपर्क किया और समझौते की इच्छा जताई।

ट्रम्प ने कहा, “उन्होंने कुछ समय पहले फोन किया। वे समझौता करना चाहते हैं, लेकिन मुझे नहीं पता कि वे इसके योग्य हैं। मुझे नहीं लगता कि वे समझौते का पालन करेंगे। यही सबसे बड़ी समस्या है।”

01:57 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

खामेनेई के आवास पर अमेरिकी हमले के बाद का VIDEO जारी

ईरान ने पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के आधिकारिक आवास का एक वीडियो जारी किया है। ईरान के मुताबिक यह वीडियो हालिया अमेरिकी-इजराइली हवाई हमले के बाद का है।

वीडियो में इमाम खुमैनी हुसैनिया और उससे जुड़े परिसर के क्षतिग्रस्त हिस्से दिखाई देते हैं। यह हुसैनिया खामेनेई के आधिकारिक आवास परिसर का हिस्सा माना जाता है, जहां वे धार्मिक और आधिकारिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहे हैं।

01:42 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ईरानियों की हिट लिस्ट में मेरा नाम सबसे ऊपर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि उन्हें हर वक्त जान का खतरा रहता है। एयर फोर्स वन में यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि ईरानियों की हिट लिस्ट में उनका नाम सबसे ऊपर है।

दरअसल, उड़ान के दौरान पत्रकारों से खिड़कियों के ब्लाइंड्स बंद रखने को कहा गया था। इस पर सवाल पूछे जाने पर ट्रम्प ने कहा, “संभव है कि यह खतरनाक उड़ान हो। ये (ईरानी) खतरनाक लोग हैं। मुझे हर वक्त खतरा रहता है। उनकी सूची में मेरा नाम सबसे ऊपर है।”

ट्रम्प ने मजाकिया अंदाज में पत्रकारों से यह भी कहा, “अगर मुझे कुछ हुआ तो आपको भी होगा। शायद किसी दिन आपको अपना पेशा बदलने के बारे में सोचना पड़े।”

01:24 AM9 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

बहरीन में ईरान के हमले की आशंका

बहरीन के आंतरिक मंत्रालय ने कहा है कि चेतावनी के सायरन बजाए गए हैं, और उन्होंने नागरिकों और निवासियों से शांत रहने तथा निकटतम सुरक्षित स्थान पर जाने का आग्रह किया है। यहां ईरानी हमले की आशंका है। बहरीन में अमेरिका का एक बड़ा सैन्य बेस है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *