Headlines

सीतामढ़ी में पाकिस्तानी कनेक्शन में दो गिरफ्तार:गुजरात से लौटे थे, मॉब लिंचिंग का मिला था टारगेट; NIA की इनपुट पर पकड़े गए




सीतामढ़ी पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। NIA की इनपुट पर दोनों युवकों को पकड़ा गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार युवकों की पहचान गाढ़ा थाना क्षेत्र के पकौर गांव निवासी मोहम्मद अख्तर के पुत्र मोहम्मद इकलाख और मोहम्मद अलाउद्दीन के पुत्र मोहम्मद अरमान के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक सोशल मीडिया के जरिए देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे, और पाकिस्तान गैंगस्टर एम राणा के संपर्क में थे। ये लोग बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। गिरफ्तारी से जुड़ी तस्वीरें… पुलिस ने क्या क्या जानकारी दी, पढ़िए… पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि मोहम्मद इकलाख का इंस्टाग्राम के माध्यम से पाकिस्तान स्थित कथित अकाउंट “MD Khan Jan” और “MD Rana” से संपर्क था। आरोप है कि इन सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए उसे देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के लिए उकसाया जाता था। पुलिस का यह भी दावा है कि उसे मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देने के लिए कथित रूप से पैसों का लालच दिया गया था। जांच में यह भी पता चला है कि मोहम्मद इकलाख और मोहम्मद अरमान गुजरात की एक सिलाई मशीन निर्माण फैक्ट्री में कार्यरत थे। दोनों 14 जून 2026 को सीतामढ़ी लौटे थे। इसके बाद पुलिस को मिले इनपुट और जांच के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड बरामद किए हैं। जब्त किए गए डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक और तकनीकी जांच कराई जा रही है, ताकि कथित संपर्कों और गतिविधियों की पुष्टि की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल जांच प्रारंभिक चरण में है। डिजिटल साक्ष्यों, सोशल मीडिया चैट और अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *