मधुबनी पुलिस ने लक्ष्य से अधिक मामले निपटाए:43 पुलिस पदाधिकारी सम्मानित, एसएसपी ने की मासिक क्राइम मीटिंग
मधुबनी में मंगलवार शाम 5:00 बजे से मधुबनी समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला पुलिस की मासिक क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) योगेंद्र कुमार ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान जिले में विधि-व्यवस्था, लंबित मामलों के निष्पादन, अपराध नियंत्रण और मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई।…
