Headlines

Chhatarpur Firing Case | Bageshwar Dham Shaligram Garg Controversy


वीडियो में सालिग्राम साथियों के साथ भागता दिख रहा है। एक्सरे में गोली युवक के सीने में फंसी दिखी है।

छतरपुर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई सालिग्राम गर्ग पर एक युवक को गोली मारने का आरोप लगा है। गोली युवक के सीने में लगी और पसलियों में जा फंसी। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकाली। युवक की हालत गंभी

.

घायल मोतीलाल कुशवाहा राजनगर थाना इलाके के कोड़ा गांव का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया- सालिग्राम गर्ग मेरी जमीन छीनना चाहते हैं। वे सतीश सिंह घोष, तुलसी मिश्रा, आशीष और दूसरे साथियों के साथ आज सुबह मेरे घर पहुंचे। मुझे घर से बाहर खींच लाए। सभी ने लाठी-डंडों से हमला किया। इसके बाद सालिग्राम ने तीन-चार राउंड फायर किया। एक गोली मेरे सीने में लगी।

घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें सालिग्राम और उसके साथी भागते दिख रहे हैं। घायल युवक के परिजन उनका पीछा कर रहे हैं। एक शख्स गाली देते हुए कह रहा है- मार…कितनी गोली मारेगा।

वीडियो के एक फ्रेम में सालिग्राम के हाथ में हथियार दिख रहा है। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देखिए, 4 तस्वीरें…

अस्पताल में घायल मोतीलाल ने बताया- सालिग्राम हमारी जमीन पर कब्जा करना चाह रहे हैं।

अस्पताल में घायल मोतीलाल ने बताया- सालिग्राम हमारी जमीन पर कब्जा करना चाह रहे हैं।

एक्सरे में गोली मोतीलाल के सीने में फंसी दिख रही है।

एक्सरे में गोली मोतीलाल के सीने में फंसी दिख रही है।

वीडियो में सालिग्राम (लाल घेरे में) और उसके साथी भागते दिख रहे हैं।

वीडियो में सालिग्राम (लाल घेरे में) और उसके साथी भागते दिख रहे हैं।

एक तस्वीर में सालिग्राम के हाथ में हथियार दिख रहा है।

एक तस्वीर में सालिग्राम के हाथ में हथियार दिख रहा है।

धीरेंद्र शास्त्री बोले- दोषी को कानून कठोर दंड दे

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि सालिग्राम गर्ग से उनका कोई संबंध नहीं है और यह बात वे तीन साल पहले भी सार्वजनिक रूप से स्पष्ट कर चुके हैं। उन्होंने अपील भी की है कि घटना से उनका नाम नहीं जोड़ा जाए क्योंकि उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है।

दोनों पक्षों ने की थाने में शिकायत

उधर, सालिग्राम के साथी सतीश सिंह घोष और तुलसी मिश्रा ने वीडियो जारी कर आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा- मोतीलाल कुशवाहा और उसके साथियों ने हम पर हमला किया। रास्ता रोककर मारपीट की। गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।

सालिग्राम के साथियों ने कहा- हमने राजनगर थाने में शिकायत की है।

सालिग्राम के साथियों ने कहा- हमने राजनगर थाने में शिकायत की है।

बयान दर्ज, सबूत जुटा रही पुलिस

छतरपुर एसपी रजत सकलेचा ने बताया- दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर जांच कर रहे हैं। बयान दर्ज कर साक्ष्य जुटाए हैं। खजुराहो एसडीओपी मनमोहन सिंह बघेल को मौके पर भेजा गया है। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, ओबीसी महासभा से जुड़े दामोदर यादव, आरडी प्रजापति, कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष शंभू कुशवाहा सहित अन्य नेताओं ने सालिग्राम गर्ग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पहले भी विवादों में घिरा रहा सालिग्राम

  • फरवरी 2023: गढ़ा गांव में एक दलित परिवार की शादी के दौरान पिस्टल लहराने, धमकी देने और मारपीट का आरोप लगा। मामले में एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। बाद में जमानत मिल गई।
  • अप्रैल 2024: सागर जिले के मुगवारी टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों से मारपीट और हंगामे का मामला सामने आया। इस घटना में सालिग्राम गर्ग और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया।
  • दिसंबर 2024: एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें सालिग्राम गर्ग ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से अपने संबंध खत्म करने की बात कही। बाद में स्पष्ट किया कि उसके व्यक्तिगत मामलों का बागेश्वर धाम या धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से कोई संबंध नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…

धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर ₹55 लाख हड़पने का आरोप

छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के चचेरे भाई पर 55 लाख की ठगी करने का आरोप लगा है। राजस्थान की महिला एसपी ऑफिस पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। उसका आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री के चचेरे भाई दीपेंद्र गर्ग और उनके साथियों ने फर्जी जमीन की रजिस्ट्री कराकर पैसे हड़प लिए। पढे़ं पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *