Headlines

डीएम ने मेगा हेल्थ कैंप का किया उद्घाटन:550 मरीजों की मुफ्त जांच, दवाएं बंटी, गौशाला के जीर्णोद्धार के दिए निर्देश

शेखपुरा में रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा सेंट्रल द्वारा गुरुवार को बरबीघा शहर स्थित कृष्ण सिंह गौशाला परिसर में एक मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी (डीएम) शेखर आनंद ने इसका विधिवत उद्घाटन किया। इस शिविर में 550 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। डीएम शेखर आनंद ने फीता…

Read More

शेखपुरा DM ने EVM वेयरहाउस का इंस्पेक्शन किया:सुरक्षा, मेंटेनेंस की जांच; एंट्री रजिस्टर, लॉग बुक का क्रॉस चेकिंग

शेखपुरा में गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने जिला मुख्यालय स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत वेयरहाउस की सुरक्षा, रख-रखाव और तकनीकी मानकों की जांच की। जिला पदाधिकारी ने वेयरहाउस की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट…

Read More

पिस्टल,जिंदा कारतूस और अमेरिकी चाकू के साथ युवक अरेस्ट:बेतिया में पुलिस के बिछाए जाल में फंसा, भागने का प्रयास; टीम ने धर दबोचा

पश्चिम चंपारण की लौरिया थाना पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक घटना को टालते हुए 1 युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनएच-727 पर चलाए गए वाहन जांच अभियान के दौरान उसे अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और अमेरिकी चाकू के साथ पकड़ा। 2 मैगजीन और बाइक जब्त आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल, दो जिंदा…

Read More

नवादा में खेत जाने निकले व्यक्ति की करंट से मौत:जर्जर तार बना काल, तीन बच्चों का सहारा छिना, ग्रामीणों ने बिजली विभाग को घेरा

नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के अबगिल गांव में करंट लगने से 40 वर्षीय संजय रावत की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब संजय रावत सुबह खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक बिजली का एक जर्जर तार टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही…

Read More

बारिश में गड्ढों से भरी मुख्य सड़क पर जलजमाव:आधी आबादी परेशान, बढ़ा हादसे का खतरा, लोग बोले- समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे

बेतिया जिले के पश्चिमी करगइया वार्ड संख्या-2 स्थित मुख्य सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। वर्षों से मरम्मत के अभाव में यह सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से इस मार्ग पर आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। स्थिति यह है कि अब…

Read More

फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव:लखीसराय में 3 दिन पहले हुई पत्नी की मौत, 5 महीने पहले की थी लव मैरिज

लखीसराय के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के निस्ता गांव में 3 दिनों के भीतर पति-पत्नी की मौत हो गई। गुरुवार सुबह 19 वर्षीय छोटू मल्लिक उर्फ माको का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। इससे पहले 3 अगस्त को उसकी पत्नी पूजा कुमारी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। दोनों…

Read More

सीतामढ़ी में सफाई कर्मियों की 4 दिन की हड़ताल खत्म:मंत्री नीतीश मिश्रा से मीटिंग के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

सीतामढ़ी नगर निगम के सफाई कर्मियों की चार दिवसीय हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो गई। बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा के हस्तक्षेप और सफाई कर्मचारी संघ बिहार के साथ हुई वार्ता के बाद कर्मियों ने काम पर लौटने का फैसला किया। तीन सूत्री मांगों को लेकर यह हड़ताल जारी थी। हड़ताल खत्म होने से…

Read More

विश्वविद्यालय विधेयक-2026 के विरोध में शिक्षक-कर्मचारियों का प्रोटेस्ट:सीतामढ़ी में काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी

गुरुवार को सीतामढ़ी स्थित श्री राधा कृष्ण गोयनका महाविद्यालय में शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने प्रस्तावित विश्वविद्यालय विधेयक-2026 के विरोध में प्रदर्शन किया। बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के राज्यव्यापी आह्वान पर यह विरोध दर्ज कराया गया। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों ने काली…

Read More

भास्कर के पौधारोपण अभियान से जुड़े छात्र:बच्चों ने 125 पौधे लगाएं, 50 घर ले जाकर रोपने का संकल्प लिया

बेगूसराय सदर में दैनिक भास्कर के 75 लाख पौधारोपण महाभियान के तहत गुरुवार को ‘एक पेड़, एक जिंदगी’ अभियान से चांदपुरा का एक निजी विद्यालय जुड़ गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने मिलकर 125 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए। विद्यालय परिसर में आम, अमरूद, कटहल और महोगनी जैसे पौधे रोपे गए। इसके…

Read More

बेगूसराय- कांवडियों से भरी ऑटो में ट्रक ने मारी टक्कर:ड्राइवर और एक श्रद्धालु की मौत, 7 घायल; सभी सुल्तानगंज जा रहे थे

बेगूसराय में NH-31 फोरलेन पर तेज रफ्तार ट्रक ने कांवड़ियों से भरी ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में ड्राइवर और एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल…

Read More