Headlines

कटिहार में 28 ग्राम स्मैक जब्त, भाई-बहन गिरफ्तार:58 हजार कैश और 11 मोबाइल किए गए बरामद




कटिहार के मुफ्फसिल थाना पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रामपुर गांव में छापेमारी कर एक महिला और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 28 ग्राम स्मैक, 11 मोबाइल फोन और 58,020 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। सदर एसडीपीओ विशाल आनंद ने बताया कि मुफ्फसिल थानाध्यक्ष को रामपुर गांव में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छापेमारी की योजना बनाई। पुलिस ने भाई-बहन को किया गिरफ्तार छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर एक युवक और महिला भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान रामपुर निवासी विवेकानंद यादव उर्फ विक्रम कुमार(28) और डॉली कुमारी(26) के रूप में हुई। दोनों के पिता का नाम चन्देव यादव बताया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से 28 ग्राम स्मैक, 11 मोबाइल फोन और 58,020 रुपए नगद बरामद हुए। इसके बाद दोनों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। मुफ्फसिल थाना पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस बरामद मादक पदार्थ, मोबाइल फोन और नगदी के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई और विस्तृत जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *