Headlines

Flood Crisis in UP & Uttarakhand


नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में एक्टिव स्ट्रॉन्ग सिस्टम से डिंडौरी, पन्ना, रीवा, सतना, छतरपुर समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। नर्मदा, मंदाकिनी जैसी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। शनिवार को निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर समेत 16 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट है।

यूपी में लगातार बारिश हो रही है। गंगा और घाघरा समेत 6 नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। 13 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। एक लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का पानी इलाकों तक पहुंच गया है। सड़कों पर नावें चल रही हैं।

उत्तराखंड में पिछले पांच दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का अलर्ट है। राज्य में 107 सड़कें बंद हैं और प्राकृतिक आपदाओं में अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है।

बिहार में मानसून फिलहाल कमजोर पड़ा है, लेकिन अगले कुछ दिनों में बारिश का दौर फिर बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को पटना में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है।

राजस्थान में शनिवार को 13 जिलों में यलो अलर्ट है। मौसम विभाग ने 23 अगस्त से चार-पांच दिन तक राज्य में मानसून के कमजोर रहने की संभावना जताई है। इससे पहले, गुरुवार को धौलपुर में सबसे ज्यादा 29 MM बरसात हुई। वहीं, जयपुर में सबसे ज्यादा 17 MM पानी बरसा।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

भारी बारिश से मध्यप्रदेश के सतना का प्रसिद्ध शबरी वाटरफॉल इन दिनों अपने रौद्र रूप में दिखाई दे रहा है।

भारी बारिश से मध्यप्रदेश के सतना का प्रसिद्ध शबरी वाटरफॉल इन दिनों अपने रौद्र रूप में दिखाई दे रहा है।

यूपी के उन्नाव में गंगा नदी में आई बाढ़ से शुक्लागंज क्षेत्र के चंपापुरवा इलाका जलमग्न हो गया है।

यूपी के उन्नाव में गंगा नदी में आई बाढ़ से शुक्लागंज क्षेत्र के चंपापुरवा इलाका जलमग्न हो गया है।

रुद्रप्रयाग में भारी बारिश की परवाह किए बिना स्कूल जाते हुए बच्चे। यह वीडियो उत्तराखंड पुलिस ने शेयर किया है।

रुद्रप्रयाग में भारी बारिश की परवाह किए बिना स्कूल जाते हुए बच्चे। यह वीडियो उत्तराखंड पुलिस ने शेयर किया है।

लखनऊ के हुसैनगंज में शुक्रवार शाम को करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे दुकानों और घरों में पानी भर गया।

लखनऊ के हुसैनगंज में शुक्रवार शाम को करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे दुकानों और घरों में पानी भर गया।

शिमला के ताराहाल में चलती कार के अगले हिस्से पर पेड़ गिर गया। साथ ही एक बाइक सवार भी बाल-बाल बचा।

शिमला के ताराहाल में चलती कार के अगले हिस्से पर पेड़ गिर गया। साथ ही एक बाइक सवार भी बाल-बाल बचा।

देहरादून-मसूरी रोड पर भूस्खलन से मलबा सड़क पर आ गया, जिससे ट्रैफिक थम गया।

देहरादून-मसूरी रोड पर भूस्खलन से मलबा सड़क पर आ गया, जिससे ट्रैफिक थम गया।

देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग देखें…

लाइव अपडेट्स

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पंजाब: जालंधर-पठानकोट में सुबह बारिश; चंडीगढ़ में बादल छाए

पठानकोट में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई।

पठानकोट में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई।

जालंधर और पठानकोट में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने आज पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। पंजाब के दूसरे जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। चंडीगढ़ में बादल छाए रहेंगे। शहर का अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री गिरकर सामान्य के करीब पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें…

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हिमाचल: 4 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, कल से धूप निकलेगी; तापमान बढ़ेगा

शिमला में शनिवार सुबह हल्की धूप खिली। आसमान साफ दिखा।

शिमला में शनिवार सुबह हल्की धूप खिली। आसमान साफ दिखा।

हिमाचल प्रदेश में आज बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा और मंडी में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। हालांकि, रविवार से मानसून कमजोर पड़ने का अनुमान है। अगले 5 दिनों तक ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। बारिश कम होने और धूप निकलने से तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: 9 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, लैंडस्लाइड से 85 सड़कें बंद

नैनीताल में बारिश के अलर्ट के बीच शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।

नैनीताल में बारिश के अलर्ट के बीच शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।

उत्तराखंड में पिछले 6 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ और नैनीताल समेत 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश और लैंडस्लाइड के कारण प्रदेश में NH समेत 85 सड़कें बंद हैं। इनमें 1 नेशनल हाईवे, 3 स्टेट हाईवे, 8 PWD और 73 PMGSY/RWD सड़कें शामिल हैं। प्राकृतिक आपदाओं में अब तक 43 लोगों की मौत, 46 घायल और 1 व्यक्ति के लापता होने की जानकारी है। पूरी खबर पढ़ें…

32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार: पटना में गंगा खतरे के निशान से ऊपर, 28 जिलों में आज बारिश का अलर्ट

बिहार के 28 जिलों में शनिवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 10 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में 30 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी आशंका है। पटना के गांधी घाट पर गंगा का पानी खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। बेगूसराय के मुंगेर घाट पर भी जलस्तर बढ़ने से लोगों को अंतिम संस्कार में परेशानी हो रही है। पूरी खबर पढ़ें…

35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: 18 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, श्रीगंगानगर में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचा

राजस्थान में मानसून का दौर कमजोर पड़ गया है, लेकिन मौसम विभाग ने 22 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के 18 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले शुक्रवार को भी 15 जिलों में अलर्ट था, लेकिन 11 जिलों में मौसम साफ रहा। बाकी 4 जिलों में भी 10 मिमी से कम बारिश रिकॉर्ड हुई। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस बढ़ गई है। अगस्त में भी कई जगह तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

38 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

MP: 16 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, अगले 3 दिन जारी रहेगा दौर

नरसिंहपुर में बरगी बांध के गेट खोले जाने से नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। उमरिया में संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के दो गेट से पानी छोड़ा जा रहा है।

नरसिंहपुर में बरगी बांध के गेट खोले जाने से नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। उमरिया में संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र के दो गेट से पानी छोड़ा जा रहा है।

मध्य प्रदेश में मानसून टर्फ, चक्रवात और लो प्रेशर एरिया की वजह से बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इसके चलते प्रदेश के पूर्वी हिस्से में पिछले 2 दिनों से भारी बारिश हो रही है। नदियां उफान पर हैं और कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को 16 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अगले दो दिनों के दौरान मौसम का अनुमान

23 अगस्त

  • अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, झारखंड, केरल, मध्य प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।
  • आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाओं के साथ आंधी आ सकती है।
  • छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी अलग-अलग जगहों पर बिजली गिरने की संभावना है।

24 अगस्त

  • ओडिशा में बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश हो सकती है।
  • आंध्र प्रदेश और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 40-50 किलोमीचर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।
  • कर्नाटक के तटीय इलाकों, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के प्रमुख शहरों में आज के तापमान का अनुमान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *