Headlines

Pune COEP Campus Clash: NSUI ABVP Workers Protest Ahead Rahul Gandhi Event


  • Hindi News
  • National
  • Pune COEP Campus Clash: NSUI ABVP Workers Protest Ahead Rahul Gandhi Event

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में 19 साल की BSc नर्सिंग की तीसरे साल की छात्रा हॉस्टल के कमरे में मृत मिली। पुलिस के अनुसार, छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। मृतक दिल्ली के नजफगढ़ की रहने वाली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले पुणे कॉलेज कैंपस में NSUI और ABVP कार्यकर्ताओं में झड़प

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शनिवार को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले पुणे के COEP टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल कैंपस में ABVP और NSUI के सदस्यों के बीच झड़प हो गई। घटना के बाद कैंपस में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।

ABVP का आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ता COEP की छात्राओं पर शनिवार के कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का दबाव डाल रहे थे। वहीं, कांग्रेस का आरोप है कि कार्यक्रम के समर्थन में बोलने वाली दो छात्राओं को ABVP कार्यकर्ताओं ने हॉस्टल में रोककर धमकाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *